PM Kisan 23rd Installment : पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अब बनवाना होगा यह कार्ड, वरना रुक सकती है 23वीं किस्त, यहाँ जानें पूरी डिटेल्स

PM-Kisan योजना की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी होने के बाद अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बार e-KYC के साथ Farmer ID भी कई राज्यों में जरूरी कर दी गई है।

PM Kisan 23rd Installment : पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अब बनवाना होगा यह कार्ड, वरना रुक सकती है 23वीं किस्त,  यहाँ जानें पूरी डिटेल्स

PM Kisan 23rd Installment

Modified Date: April 4, 2026 / 11:21 pm IST
Published Date: April 4, 2026 11:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Farmer ID अब 14 राज्यों में नए पंजीकरण के लिए अनिवार्य है।
  • e-KYC पूरी नहीं होने पर अगली किस्त अटक सकती है।
  • 23वीं किस्त जून-जुलाई 2026 के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई

नई दिल्ली : PM Kisan 23rd Installment देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी आर्थिक राहत बनकर आती है। पिछले महीने, यानी मार्च 2026 में 22वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक पहुंची थी। अब लाभार्थियों को 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, इस बार अगली किस्त का रास्ता इतना आसान नहीं है। सरकार ने नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत एक खास डिजिटल कार्ड के बिना आपके 2000 रुपये बीच में ही अटक सकते हैं।

क्या है फार्मर आईडी और कैसे बनवाएं ?

केंद्र सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) बनवाना अनिवार्य कर दिया है।  उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के राज्यों सहित कुल 14 राज्यों में यह नियम कड़ाई से लागू है। यह एक यूनिक डिजिटल पहचान पत्र है, जिसमें किसान की जमीन, फसल, खाद के उपयोग और आय का पूरा विवरण दर्ज होता है। इसका मुख्य उद्देश्य फर्जी लाभार्थियों को बाहर करना और सही किसानों तक लाभ पहुंचाना है। किसान आईडी बनवाने के लिए ‘AgriStack’ या राज्य के कृषि पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, लिंक मोबाइल नंबर और जमीन के कागजात (खसरा/जमाबंदी) की जरूरत होगी।

कब आएगी किस्त ?

22वीं किस्त मार्च 2026 में आने के बाद, अब 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 के आसपास आने की पूरी संभावना है। पीएम किसान योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के पाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) और किसान आईडी की प्रक्रिया समय रहते पूरी करना अनिवार्य है। यदि पंजीकरण में कोई समस्या आए, तो किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर संपर्क कर सकते हैं। समय पर कदम उठाएं ताकि आपकी अगली किस्त सुरक्षित रहे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.