शह मात The Big Debate: रक्त रंजित कुलगाम.. आतंकी हमले पर संग्राम, विपक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, धर्म पूछकर ली जान… कब तक बेगुनाह होंगे कुर्बान?

Ads

Politics On Kulgam Terror Attack: आतंकियों ने कुलगाम में मजदूरी करने गए छत्तीसगढ़ के दोनों मृतकों का नाम और धर्म पूछकर उनकी हत्या की।

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 11:39 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 11:41 PM IST

Politics On Kulgam Terror Attack/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • कुलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें जख्म मिला छत्तीसगढ़ को।
  • आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो बेटो की मौत हो गई।
  • दोनों ही मृतक काम करने के लिए छत्तीसगढ़ से जम्मू-कश्मीर गए थे।

Politics On Kulgam Terror Attack: रायपुर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें जख्म मिला छत्तीसगढ़ को। हमले में सक्ती जिले के दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। देश सरकार की तरफ से दोनों मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान हुआ।

दरअसल, आतंकियों ने वहां मजदूरी करने गए दोनों मृतकों का नाम और धर्म पूछकर उनकी हत्या की। जिसपर PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए पूछा कि ये किसकी सफलता है केंद्र की या राज्य की। आरोप लगाया कि राज्य में लोगों को काम नहीं मिलता मजबूरन पलायन करना पड़ता है। (Politics On Kulgam Terror Attack) आरोपों को खारिज करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा ये बेहद कायरता पूर्ण घटना है। सुरक्षा बल जल्द मुंहतोड़ जवाब देंगे,सांसद संतोष पांडे ने पलायन में कमी आने का दावा किया।

Politics On Kulgam Terror Attack: कुलगाम के इस आतंकी हमले ने एक बार फिर आतंकियों की धर्म पूछकर हत्या पर सवाल उठा दिए हैं। विपक्ष का सीधा-सीधा कटाक्ष है कि कश्मीर में बदलाव और सुधार के दावों का सच्चाई सामने है, प्रदेश से पलायन रुका नहीं है। मांग की गई है कि मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। सवाल है कि क्या आतंकी हमले और पलायन पर उठाया गया सवाल सही है या कोरी सियासत ?

इन्हें भी पढ़ें:-