Kangana Ranaut On Girl Apology : ‘मैं बहकावे में आ गई थी…’ PM मोदी विवाद पर लड़की ने मांगी माफी, कंगना बोलीं- ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की ने देश से माफी मांगी है। इसके बाद बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों को भड़काने वालों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने भी गुमराह बच्चों को माफ कर सही राह दिखाने की बात कही।
Kangana Ranaut On Girl Apology : IMAGE SOURCE : X
- 15 वर्षीय लड़की ने वीडियो जारी कर देश से माफी मांगी।
- कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बच्चों को भड़काने वालों पर निशाना साधा।
- पीएम मोदी ने गुमराह बच्चों को सजा के बजाय सही राह दिखाने की अपील की।
नई दिल्ली : Kangana Ranaut On Girl Apology : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की द्वारा देश से माफी मांगने के बाद, बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की प्रतिक्रिया सामने आई है। कंगना ने लड़की की माफी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए वामपंथियों पर बच्चों को भड़काने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में गुमराह बच्चों को सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाने और माफ करने की बात कही है।
दुष्ट मानसिकता और भटकाने वाले लोगों से बचाना होगा
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह लड़की मुश्किल से 15 साल की है। उसने कभी मोदी जी के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन उसके दोस्तों ने उकसाकर उससे अभद्र बातें कहलवाईं। कंगना ने अपील करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को दुष्ट मानसिकता और भटकाने वाले लोगों से बचाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी बेटियां इतनी आसानी से बहक जाती हैं, जिस पर समाज को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।
हाथ जोड़कर बच्ची ने मांगी माफ़ी
दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर सामने आए माफीनामे के वीडियो में लड़की ने कहा कि वह कुछ लोगों के बहकावे में आ गई थी। उसने कहा, “मेरी उम्र सिर्फ 15 साल है और मैंने जो किया वह क्षमा योग्य नहीं है, लेकिन मैं पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूँ। इससे पहले पीएम मोदी ने भी अपने एक वीडियो संदेश में कहा था कि ये बच्चे गुमराह हैं और इन्हें अदालतों के चक्कर कटवाने के बजाय सही राह दिखाना और माफ करना ही हमारा कर्तव्य है।

इन्हें भी पढ़ें:-
- Mahbuba Mufti On Kulgam Terror Attack: ‘कुलगाम आतंकी हमला सुरक्षा में चूक का नतीजा’, पूर्व सीएम ने सरकार पर साधा निशाना, जानें और क्या-क्या कहा…
- Bihar Rishwat Viral Video : मंत्री के सामने ही 50 हजार की रिश्वत मांग बैठा सरकारी कर्मचारी! स्पीकर ऑन होते ही खुल गई पूरी पोल, लिया ताबड़तोड़ एक्शन
- Chhattisgarh Road Development News: बस्तर में अरुणाचल मॉडल पर बनेंगी सड़कें? सीएम साय ने की केंद्र से मांग, जानें क्या मिला जवाब

Facebook


