BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

President Droupadi Murmu CG Visit: ‘जय जोहार…’, विधायकों को संबोधित कर रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- रजत जयंती वर्ष की गाड़ा-गाड़ा बधाई, देखें लाइव

छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, President Draupadi Murmu at the Silver Jubilee function of Chhattisgarh Legislative Assembly

President Droupadi Murmu CG Visit: ‘जय जोहार…’, विधायकों को संबोधित कर रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- रजत जयंती वर्ष की गाड़ा-गाड़ा बधाई, देखें लाइव
Deepak Sahu
Published: 24 Mar 2025 | 11:50 amModified: 24 Mar 2025 | 12:23 pm

रायपुरः President Droupadi Murmu CG Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं। विधानसभा पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद थे। उन्होंने विधायकों के साथ फोटो भी खिंचाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी अभिवादन जय जोहार के साथ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहते हुए सभी को रजत जंयती वर्ष की गाड़ा-गाड़ा बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में आकर ये मान्यता और भी मजबूत हो जाती है कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।

Read More : Nagpur Violence Latest Update: नागपुर हिंसा मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, मौके पर अधिकारी मौजूद 

मूर्मू ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 25 वर्षों में कभी भी मार्शल का उपयोग नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया हैं। इस सदन में 19 महिलाएं भी है। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से भी ज्यादा है। छत्तीसगढ़ विस को मातृशक्ति का रूप कह सकते है। सभी महिला विधायक महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करें। श्रेष्ठ छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है।छग विस ने समावेशी कल्याण के लिए अनेक विधेयक पारित किए। अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने अहम विधेयक लाया गया। छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं विद्यमान हैं। यहां के लोक संस्कृति की पूरे देश में सराहना होती है। इंद्रावती, शिवनाथ, महानदी का आशीर्वाद प्राप्त है। छत्तीसगढ़ आधुनिक विकास की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से मुझे काफी लगाव है। हम भी रायपुर को अपना ओडिशा का हिस्सा मानते हैं। परिसीमन की सीमा है, लेकिन दिल का कोई दीवार नहीं है। जगन्नाथ जी पूरे विश्व के हैं।

लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत : विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति के आगमन पर कृतज्ञता ज्ञापन करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती दिवस मना रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत रही है। विधानसभा के सदस्य सत्र के लिए बहुत मेहनत करते हैं। एक अच्छे वातावरण में सदन का काम बेहतर चल रहा है। हाल में विधानसभा सदस्यों के लिए आइआइएम रायपुर पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि सीखने की प्रक्रिया चलते रहने चाहिए। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। आज राष्ट्रपति महोदय को हम सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Read More : President Droupadi Murmu Visit Odisha: रायपुर से ओडिशा जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नयागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी सदन में हुए कार्यों की जानकारी

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा राष्ट्रपति की वर्तमान विधानसभा छठवीं विधानसभा है। हमारे विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 90 है। अनुसूचित जनजाति के 30, अनुसूचित जाति के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 35 सदस्य, सामान्य वर्ग के 15 सदस्य, महिला सदस्यों की संख्या 19 है। इस विधानसभा में पहली बार चुनकर आए सदस्यों की संख्या 51 है। राष्ट्रपति की संसदीय व्यवस्था का उद्देश्य लोक कल्याण है। अब तक 565 अहम विधेयकों को विधानसभा में पारित किया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2005 में मातृशक्ति के सम्मान सुरक्षित रखने की दृष्टि से टोनही प्रताड़ना के लिए विधेयक पारित किया। लोकसभा गारंटी विधेयक खाद्य सुरक्षा विधेयक पारित किया गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि जगन्नाथ जी के लिए छत्तीसगढ़ से चावल जाता है। सीएम एक आदिवासी परिवार से हैं। सहजता और सरलता से नेतृत्व कर रहे है। हम सब छग के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

Read More : President Droupadi Murmu CG Visit: छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधायकों को कर रही संबोधित, देखें लाइव 

राज्यपाल के साथ भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

President Droupadi Murmu CG Visit इससे पहले एयरपोर्ट पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, रमेश बैस, सरोज पाण्डे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। राष्ट्रपति के सम्मान में छत्तीसगढ़ी नाचा और लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें राउत नाचा का भी आयोजन किया गया। लोक कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य और गायन के माध्यम से राष्ट्रपति का स्वागत किया, जिससे एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक माहौल बन गया।

https://www.youtube.com/watch?v=8-mytuMdLWA&pp=0gcJCU8JAYcqIYzv

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: President Draupadi Murmu at the Silver Jubilee function of Chhattisgarh Legislative Assembly

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm