Priyanka Gandhi on CG Assembly Election: वोटिंग के बीच प्रियंका गांधी ने गिनाए चुनावी वादे, बोलीं – ‘कांग्रेस की गारंटी पर…’

Ads

Priyanka Gandhi on CG Assembly Election: वोटिंग के बीच प्रियंका गांधी ने गिनाए चुनावी वादे, बोलीं - 'कांग्रेस की गारंटी पर...'

  •  
  • Publish Date - November 7, 2023 / 01:24 PM IST,
    Updated On - November 7, 2023 / 01:37 PM IST

Priyanka Gandhi targeted BJP

Priyanka Gandhi on CG Assembly Election: नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों में लोग बढ़-चढ़कर लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भारी भीड़ लगी हुई है। इसी बीच आज चुनाव वाले दिन कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर अपने वादों की गारंटी गिनाई है। प्रियंका ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है, कि छत्तीसगढ़ के भाइयों-बहनों को कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा है। हमने करके दिखाया है। छत्तीसगढ़ को विकास का मॉडल बनाया है।

Read more: Konta Election updates: नक्सलियों की चेतावनी के बावजूद महिला सरपंच ने दिखाया साहस, अकेले वोट देने पहुंची मतदान केंद्र 

छत्तीसगढ़ को हमारी गारंटी है- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में चुनावी वादे गिनाते हुए 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी, धान पर MSP 3200 रू, किसानों का कर्ज माफ, KG से PG तक शिक्षा मुफ्त, तेंदूपत्ता प्रति बोरा दाम 6000 रूपए, तेंदूपत्ता पर 4000 रुपए सालाना बोनस, भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रूपए, 200 यूनिट फ्री बिजली, प्रति सिलेंडर रीफिल पर 500 रू की सब्सिडी, 17.50 लाख गरीब परिवार को आवास, लघु वन उपज पर MSP 10 रु अतिरिक्त, 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज, जाति जनगणना होगी। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार..।

Read more: Khairagarh Election News: चुनाव के दौरान खराब हुई EVM मशीन, 3 घंटे से रूका हुआ है मतदान 

पहले चरण में यहां हो रहे मतदान

बता दें कि बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक मतदान होगा। इन 9 विधानसभा सीटों में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव शामिल है। वहीं बस्तर जिले के 3 विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 5 तक मतदान होगा। इन तीन सीट में जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा शामिल है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें