(Mahakali First Look/ Image Credit: akshaye_khanna Instagram)
मुंबई: Mahakali First Look: अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म ‘महाकाली’ में एक बिल्कुल अलग और दमदार (Mahakali First Look) किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक ‘Shukracharya’s War Cry’ नाम से जारी की है। करीब तीन मिनट के इस टीजर में धर्म और अधर्म की ताकतों के बीच होने वाली बड़ी लड़ाई की झलक दिखाई गई है। कहानी के केंद्र में असुरों के गूरू शुक्राचार्य हैं, जिनकी भूमिका अक्षय खन्ना निभा रहे हैं।
टीजर में अक्षय खन्ना का लुक काफी (Mahakali First Look) अलग और प्रभावशाली नजर आ रहा है। उनका किरदार लंबे सफेद-चांदी जैसे बालों और दाढ़ी, तीखी आंखों और पारंपरिक तिलक के साथ दिखाई देता है। बालों को टॉप-नॉट स्टाइल में बांधा गया है, जिससे उनका पूरा रूप और भी रहस्यमय लगता है। इस नए अवतार में अभिनेता को पहचानना भी मुश्किल हो सकता है। कुछ समय पहले जारी किए गए उनके फर्स्ट लुक ने भी फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी थी।
‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना के साथ श्रीया रेड्डी, भूमि शेट्टी और रोहित सराफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर के विजुअल्स से फिल्म के बड़े स्तर और भव्य दुनिया का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह फिल्म निर्देशक प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत ‘हनु-मैन’ से हुई थी। फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं।
मेकर्स के मुताबिक फिल्म का प्रोडक्शन अंतिम चरण में पहुंच चुका है और करीब 125 दिनों का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया जा चुका है। ‘महाकाली’ को आरके दुग्गल (Mahakali First Look) प्रस्तुत कर रहे हैं और इसका निर्माण रिवाज रमेश दुग्गल ने आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले किया है। अब फिल्म की रिलीज का इंतजार है। ‘महाकाली’ 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।