Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: “कांग्रेस दारू से चरण धोकर राहुल गांधी का स्वागत करें”.. नेता प्रतिपक्ष के दौरे से पहले प्रदेश की सियासत में हलचल तेज, जानें कब है रायपुर दौरा

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी 21 जून को शामिल होंगे।

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: “कांग्रेस दारू से चरण धोकर राहुल गांधी का स्वागत करें”.. नेता प्रतिपक्ष के दौरे से पहले प्रदेश की सियासत में हलचल तेज, जानें कब है रायपुर दौरा

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit/Photo Credit: AI

Modified Date: June 18, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: June 18, 2026 3:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी 21 जून को रायपुर पहुंचकर अभनपुर में प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे
  • मंत्री केदार कश्यप के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई
  • पीसीसी अध्यक्ष Deepak Baij ने भाजपा से माफी की मांग की

 

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: राजधानी रायपुर के अभनपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को शामिल होंगे। राहुल गांधी दोपहर लगभग 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वो सीधे अभनपुर स्थित अग्रवाल रिजॉर्ट जाएंगे, जहां वे पर लगभग साढ़े 3 घंटा जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। उसके बाद शिविर स्थल से सीधा एयरपोर्ट आएंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

दीपक बैज ने दौरे को लेकर ली बैठक

पीसीसी चीफ दीपक बैज (PCC Chief Deepak Baij) ने आज राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर बनाई गई कमेटियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जिला आध्यक्षों को फील्ड वर्क के साथ विभिन्न क्षेत्रों का ज्ञान दिया जएगा। राहुल गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और 3 सह प्रभारी भी शिविर में शामिल होंगे। ये 10 दिनों का आवासी प्रशिक्षण शिविर होगा जिसमें अलग-अलग सेशंस में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री कश्यप ने कसा तंज

जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर और इसमें राहुल गांधी के शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप (Kedar Kashyap) ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस दारू से चरण धोकर राहुल गांधी का स्वागत करें। कांग्रेस 5 साल भ्रष्टाचार में डूबी रही, शराब घोटाला किया प्रियंका गांधी के आने पर कांग्रेस ने गुलाब के पंखुड़ियों की सड़क बनाई। कांग्रेस अपने आका को खुश करने बहुत सारे नवाचार करती है। इस पर पलवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि एक जिम्मेदार मंत्री का यह बयान घोर आपत्तिजनक है। इस बयान से भाजपा के चरित्र को समझा जा सकता है। ऐसा लगता है कि चार बार के मंत्री केदार कश्यप ने बयान अफीम खाकर दिया है । भाजपा को इस बयान पर माफी मांगना चाहिए।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.