Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: “कांग्रेस दारू से चरण धोकर राहुल गांधी का स्वागत करें”.. नेता प्रतिपक्ष के दौरे से पहले प्रदेश की सियासत में हलचल तेज, जानें कब है रायपुर दौरा
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी 21 जून को शामिल होंगे।
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit/Photo Credit: AI
- राहुल गांधी 21 जून को रायपुर पहुंचकर अभनपुर में प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे
- मंत्री केदार कश्यप के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई
- पीसीसी अध्यक्ष Deepak Baij ने भाजपा से माफी की मांग की
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: राजधानी रायपुर के अभनपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को शामिल होंगे। राहुल गांधी दोपहर लगभग 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वो सीधे अभनपुर स्थित अग्रवाल रिजॉर्ट जाएंगे, जहां वे पर लगभग साढ़े 3 घंटा जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। उसके बाद शिविर स्थल से सीधा एयरपोर्ट आएंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
दीपक बैज ने दौरे को लेकर ली बैठक
पीसीसी चीफ दीपक बैज (PCC Chief Deepak Baij) ने आज राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर बनाई गई कमेटियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जिला आध्यक्षों को फील्ड वर्क के साथ विभिन्न क्षेत्रों का ज्ञान दिया जएगा। राहुल गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और 3 सह प्रभारी भी शिविर में शामिल होंगे। ये 10 दिनों का आवासी प्रशिक्षण शिविर होगा जिसमें अलग-अलग सेशंस में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री कश्यप ने कसा तंज
जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर और इसमें राहुल गांधी के शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप (Kedar Kashyap) ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस दारू से चरण धोकर राहुल गांधी का स्वागत करें। कांग्रेस 5 साल भ्रष्टाचार में डूबी रही, शराब घोटाला किया प्रियंका गांधी के आने पर कांग्रेस ने गुलाब के पंखुड़ियों की सड़क बनाई। कांग्रेस अपने आका को खुश करने बहुत सारे नवाचार करती है। इस पर पलवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि एक जिम्मेदार मंत्री का यह बयान घोर आपत्तिजनक है। इस बयान से भाजपा के चरित्र को समझा जा सकता है। ऐसा लगता है कि चार बार के मंत्री केदार कश्यप ने बयान अफीम खाकर दिया है । भाजपा को इस बयान पर माफी मांगना चाहिए।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh High Court: जमीन गई तो नौकरी भी मिलेगी… 23 भू-विस्थापित परिवारों को HC से बड़ी राहत, SECL को दिए यह निर्देश
- Jashpur ACB Action: 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ प्रभारी SDO, पूर्व उपसरपंच से इस काम के बदले मांगे थे घूस
- US Iran War End: भारत में पेट्रोल-डीजल होगी सस्ती, अमेरिका-ईरान के बीच लागू हुआ MoU, जानें कैसे ख़त्म हुई 4 महीने की जंग?
- Mangal Gochar 2026: मंगल की कृपा से मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों की खुलेगी किस्मत… नौकरी, बिजनेस और धन लाभ के बन रहे जबरदस्त योग
- IND vs AFG 2nd ODI: गिल-ईशान के बाद गुरनूर-अर्शदीप ने दिखाया शानदार खेल, भारत ने अफगानिस्तान को इतने रनों से हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

Facebook


