Raigarh Sex Racket Raid : प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से लेकर रिहायशी मकानों तक… छत्तीसगढ़ के इन शहरों में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस एक्शन से हड़कंप
रायगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में की गई दबिश के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Raigarh Sex Racket Raid / Image Source : FIEL
- रायगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- मौके से 6 लोग हिरासत में
रायगढ़ :Raigarh Sex Racket Raid : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के टीवी टावर इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसपी के निर्देश पर चक्रधर नगर पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दबिश के दौरान मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। चक्रधर नगर पुलिस इन सभी संदेहास्पद लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस कस्टडी में लिए गए इन सभी 6 लोगों से फिलहाल कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
राजनांदगांव में भी हुआ था खुलासा
आपको इन दिनों छत्तीसगढ़ में देह व्यपार को लेकर लगाकर कार्यवाई की जा रही है। Chakradhar Nagar Police Action बीते दिनों राजनांदगांव में भी बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमातपारा में एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में देह व्यपार का भंडाफोड़ हुआ था जहाँ एक युवक और एक युवती को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।
चार महीने पहले भी हुआ था खुलासा
आपकों बता दें की रायगढ़ जिले में ही चार महीने पहले पुलिस ने देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया था । पुलिस की टीम ने देह व्यापार में संलिप्त युवक-युवती को गिरफ्तार किया था। शिवा नगर स्थित एक मकान में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। लगातार मिल रही सूचना के बीच पुलिस की टीम ने मकान में दबिश दी और युवक-युवती को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि, युवक दलाल है और युवती उसकी सहयोगी है। फ़िलहाल पुलिस की टीम दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी पढ़ें
- Iran-US War: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई ठिकानों पर किए हवाई हमले, जान बचाकर इधर-उधर भागे लोग
- Tamil Nadu Road Accident: सड़क पर छटपटाते मिले एक ही परिवार के 14 लोग, हालात देख कर फटी रही गई पुलिस की आंखें, जानें क्या है पूरा मामला
- Stock Market Today: क्या आज शेयर बाजार में मचेगी हलचल? Gift Nifty की कमजोरी के बीच PNB और Meesho से बन सकता है बड़ा मुनाफा?
- Raipur Water Supply News Today: रायपुरवासी ध्यान दें, भीषण गर्मी के बीच आज इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, देख लें लिस्ट कहीं आपका इलाका तो शामिल नहीं

Facebook


