Raigarh News: मेडिकल कॉलेज की तीसरे फ्लोर से कूद कर अधेड़ ने दी जान, जांज में जुटी पुलिस ने परिजनों से लिए बयान
Raigarh News: मेडिकल कॉलेज की तीसरे फ्लोर से कूद कर अधेड़ ने दी जान, जांज में जुटी पुलिस ने परिजनों से लिए बयान
young man suicide
अविनाश पाठक, रायगढ़:
young man suicide रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के तीसरे फ्लोर से कूद कर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मृतक का नाम राम इक्का है और उसकी उम्र तकरीबन 55 साल की है। बताया जाता है कि 2 दिन पहले भी उसने खुदकुशी का प्रयास किया था और यूरिया पी लिया था। तब परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया था। आज सुबह जब परिजन नींद में थे उस दौरान राम इक्का ने तीसरे फ्लोर से कूद कर जान दे दी।
young man suicide सुबह जब स्वास्थ्य कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के पिछले हिस्से में शव को देखा तब प्रबंधन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त की गई। मामले की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं। पूछताछ में पता चला है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने इसके पहले भी खुदकुशी करने का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Facebook


