Reported By: Rajkumar Sahu
,Janjgir-Champa Triple Death News || Image- IBC24 News File
जांजगीर-चांपा: जिले के नैला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरकोनी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। (Janjgir-Champa Triple Death News) घटना में पिता समेत दोनों बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जानकारी के अनुसार, बिरकोनी गांव निवासी रमेश पटेल हमाली का काम करता था। पुलिस के मुताबिक वह अक्सर शराब के नशे में रहता था। इन्हीं वजहों से उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते करीब पांच दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को रमेश पटेल अपनी पत्नी को वापस लाने मायके गया था, लेकिन पत्नी उसके साथ वापस नहीं लौटी। इससे वह काफी निराश हो गया था।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को रमेश पटेल ने अपने दो मासूम बेटों अभिनव (2 वर्ष) और आदर्श (3 वर्ष) को पहले जहर पिलाया और उसके बाद खुद भी जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद घर में ही तीनों की मौत हो गई। (Janjgir-Champa Triple Death News) जब काफी देर तक घर में कोई गतिविधि नहीं दिखी तो परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ। घर के अंदर जाकर देखने पर तीनों जमीन पर मृत अवस्था में मिले। इसके बाद तत्काल नैला पुलिस को सूचना दी गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी योगिताबाली खापर्डे, नैला पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से संदिग्ध जहर जब्त किया है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
उप्र: ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ढहाई गई
अर्जुन और वीर पिकलबॉल विश्व कप में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करेंगे
जगुआर लैंडरोवर ने मध्यम अवधि में राजस्व में दहाई अंक वाली वृद्धि का लक्ष्य रखा
बीएमडब्ल्यू ने स्थानीय स्तर पर तैयार मिनी कंट्रीमैन सी पेश की, शुरुआती कीमत 47.5 लाख रुपये
भारत का रणनीतिक भंडार कच्चे तेल के आयात की केवल नौ-10 दिन की जरूरत के बराबर: रिपोर्ट