Raigarh Mother Murder Case: CG के इस जिले में दिल दहला देने वाली वारदात, महज इस वजह से बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता ने सब देखा, फिर जो हुआ…
Raigarh Mother Murder Case: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक नाराजगी ने एक बेटे को इतना उग्र बना दिया कि उसने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी।
raigarh murder/ image source: IBC24
- बेटे ने मां की हत्या की
- पारिवारिक विवाद बना वजह
- फावड़े से किया हमला
Raigarh Mother Murder Case: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक नाराजगी ने एक बेटे को इतना उग्र बना दिया कि उसने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात रैरूमाखुर्द क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Chhattisgarh family crime news: पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में हुआ हत्याकांड
पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र में 25 अप्रैल को हुए इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक आर्यन दास महन्त अपने परिवार से नाराज रहता था। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल की रात वह अपने माता-पिता के साथ दुकान में सोया था।
अगले दिन सुबह, शौच से लौटने के बाद उसने अपनी मां फुलबाई महन्त को दुकान से बाहर खींचकर जमीन पर गिराया और फावड़े से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने पिता पर भी हमला करने दौड़ा, लेकिन पिता किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले और पुलिस को सूचना दी।
Raigarh brutal killing incident: पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही रैरूमाखुर्द पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि गुस्से और आवेश में लिया गया एक गलत फैसला किस तरह पूरे परिवार को तबाह कर देता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple MacBook Air M5 Price Drops: अचानक धड़ाम हुई Apple MacBook Air M5 की कीमत, ये प्रीमियम लैपटॉप अब सीधे 1,00,000 रुपये से नीचे, खरीदने वालों की लगी भीड़!
- Mann Ki Baat 133rd Episode : प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम! काले हिरणों के संरक्षण पर फिदा हुए पीएम, सीएम साय ने जताया आभार
- Mandi Nirikshak Bharti Exam: पुरुष अभ्यर्थियों ने लड़कियों के सामने बनियान पहनकर दी परीक्षा! इस नियम का दिया गया हवाला, छत्तीसगढ़ में एक और एग्जाम को लेकर बवाल

Facebook


