Raigarh Bilaspur Reservoir News : अचानक टूटा जलाशय का गेट, NH-49 पर मचा हड़कंप! सड़क बनी नदी, वाहनों की लंबी कतारें, देखें पूरा मंजर

Ads

Raigarh के भूपदेवपुर क्षेत्र में स्थित बिलासपुर जलाशय का पुराना गेट टूटने से भारी मात्रा में पानी बाहर निकल आया, जिससे National Highway 49 पर जलभराव और यातायात बाधित हो गया।

  • Reported By: Avinash Pathak

    ,
  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 12:07 AM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 12:07 AM IST

Raigarh Bilaspur Reservoir News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • जलाशय का जर्जर गेट अचानक टूट गया।
  • National Highway 49 पर घुटनों तक पानी भर गया।
  • खेतों में पानी घुसने से फसलों को नुकसान की आशंका।

रायगढ़ : Raigarh Bilaspur Reservoir News  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर इलाके में स्थित बिलासपुर जलाशय का एक पुराना और जर्जर गेट अचानक टूट गया है। गेट टूटने की वजह से बांध का पानी भारी मात्रा में बाहर निकल रहा है, जिससे पास से गुजरने वाले रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे (NH-49) पर सैलाब जैसी स्थिति बन गई है।

घुटनों तक भर गया है पानी

सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण गाड़ियों की आवाजाही थम गई है और हाईवे अब किसी दरिया जैसा नजर आ रहा है। Raigarh News पानी का बहाव इतना तेज है कि वह आसपास के खेतों में भी घुस गया है, जिससे फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है। मौके पर भूपदेवपुर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुँच गई है और जर्जर गेट से हो रहे इस रिसाव को रोकने की कोशिश की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई है?

Raigarh जिले के भूपदेवपुर इलाके में।

किस सड़क पर असर पड़ा है?

National Highway 49 पर यातायात प्रभावित हुआ है।

प्रशासन क्या कर रहा है?

पुलिस और प्रशासन रिसाव रोकने और स्थिति नियंत्रित करने में जुटे हैं।