Raigarh Dead Body Found: शराब पीकर दोस्तों ने कर लिया सुसाइड या किसी ने..? यहाँ मिली दो लाशें, इस वजह से और उलझा मामला..
Raigarh Two Dead Body Found: रायगढ़ के चिखली गांव में दो दोस्तों की फंदे पर लाशें मिलीं, शराब की बोतलें बरामद, पुलिस आत्महत्या या हत्या की जांच में जुटी।
Raigarh Two Dead Body Found || Image- Social Media File
- रायगढ़ के चिखली गांव में दो दोस्तों की लाश मिली
- फांसी के लिए पुरानी साड़ी का इस्तेमाल
- मौके से शराब की खाली बोतलें बरामद
Raigarh Two Dead Body Found: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले, केलोधानी रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गाँव में एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने फंदे पर लटकती हुई दो लाशें बरामद की हैं। हैरानी की बात यह है कि मरने वाले दोनों ही आपस में दोस्त थे। उन्होंने फांसी के लिए पुरानी साड़ी का इस्तेमाल किया था। इनमें एक की पहचान तेतला के रहने वाले दीपक बरेठ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रहने वाले शिवकरण कर्ष के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने फंदे से उतारकर दोनों शवों को जब्त कर लिया है।
शराब की हालत में दोनों की मौत?
Raigarh Two Dead Body Found: पुलिस ने किसी भी तरह के सुराग के लिए आसपास के इलाकों को भी खंगाला है। उन्हें मौके पर ही शराब की खाली बोतलें मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि अपनी मौत के दौरान दोनों ही दोस्त शराब के नशे में रहे होंगे। बताया जा रहा है कि, दीपक बरेठ अपने दोस्त शिवशरण का जन्मदिन मनाने गया हुआ था लेकिन उन्होंने ख़ुदकुशी क्यों की यह बड़ा सवाल हैं।
पुलिस के सामने अब बड़ा सवाल है कि दोनों दोस्तों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है? क्या दोनों ने शराब पीने के बाद साथ ही सुसाइड कर लिया या किसी और ने उनकी हत्या के बाद शवों को फंदे पर लटका दिया? बहरहाल, अब पुसौर पुलिस को शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतकों के परिजनों और करीबियों से चर्चा कर जानकारी जुटाई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी: अधिकारी
पश्चिम एशिया संघर्ष: शरीफ ने घर से काम करने और चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की
आयकर विभाग ने सर्वेक्षण के दौरान रेस्तरांओं में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगाया
यह भी देखें:-
प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने में विफल रहने पर दो प्रमोटर पर 2.43 करोड़ रुपये का जुर्माना
एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया के लिए 60 उड़ानें संचालित करेंगी
सड़क के लिए बिना अधिग्रहण ला मार्टिनियर की जमीन लेने के प्रयास का आरोप

Facebook


