बहन की शादी में शामिल होने आई युवती के साथ रेप

कोसीर थाना क्षेत्र से शादी का झांसा (wedding hoax) देकर युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड़ पर जेल भेज दिया है।

बहन की शादी में शामिल होने आई युवती के साथ रेप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: July 9, 2022 3:38 pm IST

रायगढ़। जिले के कोसीर थाना क्षेत्र से शादी का झांसा (wedding hoax) देकर युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड़ पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पिड़िता वर्ष 2020 में अपने रिश्तेदारी के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुषौर गई थी। जहां विरेन्द्र सिदार से पहचान हुई, जिसके बाद दोनों मोबाईल पर बातचित करने लगे। इसी बिच विरेन्द्र प्यार का इजहार कर शादी करने की बात की।

read more; हरित ईंधन पांच साल बाद भारत में पेट्रोल की जरूरत खत्म कर देगा: गडकरी

पिड़िता बताई की वह बिते अप्रेल माह में बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कोसीर गई थी। जहां से विरेन्द्र उसे अपने दोस्त के घर ले गया और शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। एक सप्ताह बाद जब पिड़िता रायगढ़ गई तो विरेन्द्र उसे अपना घर ले गया और घर वालों की गैरमौजूदगी में फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

शादी से कर दिया साफ इंकार

युवती जब घटना के बारे में अपने घर वालों को बताई तो उसके परिवार वाले लड़के के परिजनों से शादी की बात किये, लेकिन विरेन्द्र शादी से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

  read more;   OTT पर भी दिखेगा ‘लाल सिंह चड्ढा’ का कमाल, जानिए कब और कहां देख पाएंगे?


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com