Raipur Chain Snatching Video: राजधानी में महिला पत्रकार के साथ हो गया बड़ा कांड, CCTV में कैद हुई वारदात, देख आपको भी नहीं होगा यकीन

Ads

Raipur Chain Snatching Video: राजधानी में महिला पत्रकार के साथ हो गया बड़ा कांड, CCTV में कैद हुई वारदात, देख आपको भी नहीं होगा यकीन

Raipur Chain Snatching Video/Photo Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के गोलबाजार में महिला मीडियाकर्मी की बच्ची के गले से सोने की चेन चोरी हो गई
  • पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है
  • पुलिस को नागपुर गैंग की महिलाओं के शामिल होने की आशंका, FIR दर्ज कर जांच शुरू

रायपुर। Raipur Chain Snatching Video: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन मर्डर, लूट, रेप, चोरी, मारपीट जैसी कई घटनाएं सामने आते रहती है। इसी बीच राजधानी रायपुर के गोलबाजार में महिला मीडियाकर्मी की गोद से बच्ची के गले से चेन स्नेचिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिलहाल गोलबाजार थाना पुलिस ने अज्ञात संदिग्ध महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मीडियाकर्मी अपनी सास और ननद के साथ अपनी बच्ची को लेकर शॉपिंग करने गोलबाजार आई थी और थाने के 100 मीटर सामने स्थित होजरी दुकान पर गई हुई थी। तभी वहां मौजुद दो अज्ञात संदिग्ध महिलाओ में कई बार के प्रयास के बाद पीड़ित महिला की गोद में मौजुद बच्ची के गले से चेन लेकर रफूचककर हो गई। ये पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

नागपुर गैंग की महिलाएं होने की आशंका

Raipur Chain Snatching Video पुलिस के मुताबिक, अज्ञात संदिग्ध महिलाओ के चोरी के तरीके से नागपुर गैंग की महिलाएं होने की आशंका जता रही है। पीड़ित महिला के मुताबिक बच्ची के गले में करीब 1 तोला वजनी सोने की चेन एक लॉकेट के साथ पहने थी जो संदिग्ध महिलाएं लेकर फरार हो गई। पीड़िता के मुताबिक चोरी गई सोने की चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये बताई जा रही है।

संदिग्ध महिलाओं के खिलाफ FIR

Raipur Chain Snatching Video खबर मिलने के बाद एसीपी कोतवाली, क्राइम ब्रांच समेत गोलबाजार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। फिलहाल गोलबाजार थाना पुलिस ने अज्ञात संदिग्ध महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह घटना रायपुर के व्यस्त गोलबाजार इलाके की है, जहां एक होजरी दुकान में चोरी की वारदात हुई।

चोर क्या लेकर फरार हुए?

अज्ञात महिलाएं बच्ची के गले में पहनी करीब 1 तोला सोने की चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गईं।

चोरी गए गहनों की कीमत कितनी बताई जा रही है?

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गई चेन की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है।

क्या घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है?

हां, पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।

पुलिस किस दिशा में जांच कर रही है?

पुलिस को संदेह है कि वारदात में नागपुर गैंग की महिलाएं शामिल हो सकती हैं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।