Politics On Student Protests in MP/Image Credit: IBC24.in
Politics On Student Protests in MP: भोपाल: झारखंड में JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के आंदोलन की आंच दूसरे राज्यों तक फैल रही है। रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस और कंटीले तारों के इस्तेमाल पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने झारखंड सरकार के साथ कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी राहुल गांधी के रवैये पर सवाल उठाए।
इस कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर असल मुद्दों से बचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही सवालों की झड़ी लगा दी।
Politics On Student Protests in MP: देश में युवाओं के आंदोलन ने सियासी हवा का रुख बदल दिया है। एमपी में करीब ढाई करोड़ आबादी 15 से 29 वर्ष के युवाओं की है। जाहिर है बीजेपी और कांग्रेस दोनों खुद को छात्रों का सबसे बड़ा हितैषी बताने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। लेकिन सवाल ये है कि क्या दलगत एजेंडा छात्रों के हितों पर भारी पड़ने वाला है और क्या यूथ के नाम पर कांग्रेस-बीजेपी में संघर्ष बढ़ेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-