Raipur Chakubaji News: राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी, तीन नाबालिगों ने एक नाबालिग पर किए ताबड़तोड़ वार, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Raipur Chakubaji News: एक बार फिर रायपुर में चाकूबाजी हुई है। इस चाकूबाजी में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हुआ है।
Chakubaji In Raipur/Image Credit: IBC24.in
- एक बार फिर रायपुर में चाकूबाजी हुई है।
- इस चाकूबाजी में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हुआ है।
- घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से जहां एक तरफ अपराधियों और अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे अपराधी भी है जो पुलिस की कार्रवाई के बाद भी अपराध करने में लगे हुए हैं। (Raipur Chakubaji News) राजधानी रायपुर के ऐसे कई इलाके हैं जहां एक फिर से चाकूबाजी की वारदातें बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर रायपुर में चाकूबाजी हुई है। इस चाकूबाजी में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रायपुर में फिर हुई चाकूबाजी
मिली जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी की यह वारदात रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित सतबहनिया मंदिर के पास हुई है। (Raipur Chakubaji News) यहां तीन नाबालिगों ने मिलकर एक नाबालिग पर चाक़ू से वार कर दिया। इस हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नाबालिग को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्यों शुरू हुआ विवाद?
Raipur Chakubaji News: बताया जा रहा है कि, चारो नाबालिगों के बीच नशे के सामान के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ था और देखते ही देखते विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया (Raipur Chakubaji News)। वारदात की जानकारी मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: ‘मुझे उन टीमों की चिंता है जो उसका सामना करने वाली है’, अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान
- UPSC CAPF Vacancy 2026: अफसर बनने का शानदार मौका, UPSC ने निकाली है इतनी पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं आवेदन
- Karnataka Road Accident News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी ट्रैक्टर की ट्रॉली, मौके पर हुई चार लोगों की मौत, 10 से ज्यादा की हालत गंभीर

Facebook


