Raipur Collector Meeting News: राजधानी में कलेक्टर ने ली पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, स्थिति सामान्य होने तक ये काम करने के दिए निर्देश, जानें आप भी
Raipur Collector Meeting News: पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बीच कलेक्टर गौरव सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई।
Raipur Collector Meeting News/Image Credit: IBC24.in
- पेट्रोल की कमी की अफवाहों से मची हड़कंप के बीच रायपुर कलेक्टर बैठक बुलाई है।
- कलेक्टर गौरव सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की है।
- बैठक में कलेक्टर ने स्थिति सामान्य होने तक डिपो से 24 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं।
Raipur Collector Meeting News: रायपुर: पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद से ही लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कई जगहों पर अफवाह फ़ैल गई है कि, पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कमी देखने को मिल रही है। इन अफवाहों के चलते राजधानी रायपुर के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ जुट गई है। (Raipur Collector Meeting News) लोग लंबी कतार में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं और फिर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डलवा रहे हैं। पेट्रोल की कमी की अफवाहों से मची हड़कंप के बीच रायपुर कलेक्टर ने एक बड़ा कदम उठाया है।
डिपो से 24 घंटे आपूर्ति देने के आदेश
दरअसल, पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बीच कलेक्टर गौरव सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंप संचालक मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर गौरव सिंह ने स्थिति सामान्य होने तक डिपो से 24 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। (Raipur Collector Meeting News) आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पहले डिपो से सुबह 7 बजे से दोपहर के 3 बजे तक पेट्रोल की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब कलेक्टर के आदेश के बाद डिपो से 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी।
कलेक्ट्रेट में पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक खत्म- डिपो से 24 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News
https://t.co/UVaStElQWu— IBC24 News (@IBC24News) May 14, 2026
पीएम ने दिए थे ऊर्जा संरक्षण और बचत के सुझाव
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभावित वैश्विक संकट को देखते हुए देशवासियों से अपील की कि जहां संभव हो वहां निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। मेट्रो सेवा वाले शहरों में मेट्रो यात्रा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई। इसके साथ ही उन्होंने कारपूलिंग को बढ़ावा देने की बात भी कही, जिससे ईंधन की खपत को कम किया जा सके। (Raipur Collector Meeting News) प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि EV का अधिक उपयोग भविष्य की दिशा तय करेगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Indore Sisters Death News: मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक साथ दो मासूम बहनों की मौत से पसरा मातम, जानिए कैसे गई दोनों की जान?
- IRFC Q4 Results: रेलवे कंपनी का ऐसा प्रदर्शन पहले कभी नहीं देखा! 1684 करोड़ रुपये का प्रॉफिट और जीरो NPA ने सबको चौंका दिया
- Brihaspati Kund Glass Bridge News: प्रदेश के इस जिले बनकर तैयार हुआ हवा में लटका ग्लास ब्रिज, इस पर्यटन स्थल पर बढ़ेगा पर्यटकों का रोमांच

Facebook


