Indore Sisters Death News: मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक साथ दो मासूम बहनों की मौत से पसरा मातम, जानिए कैसे गई दोनों की जान?

Indore Sisters Death News: मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक साथ दो मासूम बहनों की मौत से पसरा मातम, जानिए कैसे गई दोनों की जान?

Indore Sisters Death News: मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक साथ दो मासूम बहनों की मौत से पसरा मातम, जानिए कैसे गई दोनों की जान?

Indore Sisters Death News/Image Credit: IBC24

Modified Date: May 14, 2026 / 06:09 pm IST
Published Date: May 14, 2026 6:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर के देपालपुर में 6 और 8 साल की दो सगी बहनों की मौत से सनसनी फैल गई
  • बच्चियों को लगातार उल्टियां हो रही थीं और वे बार-बार पानी पी रही थीं
  • स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर विसरा जांच के लिए सैंपल भेजे हैं

Indore Sisters Death News: इंदौर जिले के देपालपुर के वार्ड नंबर 6 स्थित मोहल्ले में दो सगी मासूम बहनों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मजदूर परिवार की बच्चियां लगातार पानी पी रही थीं और उन्हें बार-बार उल्टियां हो रही थीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन एक बच्ची की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत (Indore Sisters Death News) हो गई, जबकि दूसरी बच्ची ने घर पर दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार मृतक बच्चियों की उम्र करीब 6 और 8 वर्ष बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना इंदौर सीएचएमओ तक पहुंची। सूचना मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी, स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल देपालपुर पहुंची। टीम ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और परिवार के सदस्यों को जांच के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

मां और एक अन्य बेटी की हालत स्थिर

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (Indore Sisters Death News) बच्चियों की मां और एक अन्य बेटी की हालत फिलहाल स्थिर है। अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाएगा। वहीं निजी अस्पताल में हुई बच्ची की मौत के बाद अब उसका पोस्टमार्टम कराया गया और विसरा जांच के लिए भेजा गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

जांच के दौरान (Indore Sisters Death News) स्वास्थ्य विभाग की टीम घर के सामने फैली गंदगी और नाली-चौक की स्थिति देखकर भी चिंतित नजर आई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर माधव आसानी ने कहा कि घर के आसपास गंदगी ज्यादा है, मृतक बच्चियों के घर के आसपास पूरे इलाके में गंदगी पसरी पड़ी है जिसको लेकर उन्होंने देपालपुर एसडीएम और नगर परिषद सीएमओ को भी सफाई के लिए पत्र लिखा है, सबसे खास बात यह है कि देपालपुर को स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम इंदौर द्वारा गोद लिया गया है, लेकिन जमीनी हालात अब भी गंदगी से पसरी पड़ी है जो कि व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं .

वही स्वच्छता की बात को लेकर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि घटना जो हुई है दुखद है और जैसे ही उन्हें जानकारी मिली है उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी और टीम को उचित दिशा निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.