Brihaspati Kund Glass Bridge News: प्रदेश के इस जिले बनकर तैयार हुआ हवा में लटका ग्लास ब्रिज, इस पर्यटन स्थल पर बढ़ेगा पर्यटकों का रोमांच
Brihaspati Kund Glass Bridge News: पन्ना जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में तैयार हुए ग्लास ब्रिज ने अब अंतिम रूप ले लिया है।
Brihaspati Kund Glass Bridge News: पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में तैयार हुए ग्लास ब्रिज ने अब अंतिम रूप ले लिया है और यह पूरी तरह से तैयार हो गया है। हवा में लटका यह रोमांचक ग्लास ब्रिज पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बनने जा रहा है। करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बने बने विशेष सुरक्षा वाले ग्लास ब्लॉक लागये गए है।
लोगों को मिलेगा नया अनुभव
करीब 28 मीटर लंबे इस ग्लास ब्रिज का लगभग 11 मीटर हिस्सा हवा में लटका रहेगा, जहां खड़े होकर पर्यटक नीचे की गहराई, खूबसूरत चट्टानों और प्राकृतिक नजारों का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के सभी आधुनिक मानकों को ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया गया है। हालांकि अभी यह ब्रिज बनकर तैयार हो गया है और मानसून सीजन में से खोलने की तैयारी है। (Brihaspati Kund Glass Bridge News) यहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि पहले जो व्यक्ति यहां आते थे अब वह पास से इस रोमांचक नजारे का लुफ्त उठा सकेंगे। इस कुंड में कई लोग गहराई का पता न होने के चलते अपनी जान गवा देते थे लेकिन अब वह ऊपर से ही नज़ारा कुंड का देख सकेगे।
बृहस्पति कुंड को मिलेगी नई पहचान
बृहस्पति कुंड पहले से ही अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विशाल जलप्रपात के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन ग्लास ब्रिज बनने के बाद यहां पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पार्किंग, फूड जोन, कैफेटेरिया और वॉक-वे जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। (Brihaspati Kund Glass Bridge News) स्थानीय लोगों और पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि यह परियोजना न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाएगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। आगामी मानसून सीजन में पर्यटकों के लिए इसे शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Pendra Viral Video: कर्मचारियों ने नहीं… इसने फेंकी थी सब्जी, नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया वायरल वीडियो का पूरा सच, जानकर हर कोई हैरान!
- Vaibhav Suryavanshi India-A Team: तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मिली ‘टीम इंडिया’ की टिकट!.. इन दो देशों के खिलाफ खेलेंगे ट्राई सीरीज, BCCI ने किया ऐलान
- Delhi Work From Home: हफ्ते में इतने दिन अब घर से काम करेंगे कर्मचारी, शुरू होगा ये विशेष अभियान, यहां की सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Facebook


