Raipur IIIT College Video | Photo Credit: IBC24
रायपुर: Raipur IIIT College Video छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, यहां IIIT में करीब 15 लैपटॉप चोरी हो गए हैं। घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।
Raipur IIIT College Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना राखी थाना क्षेत्र का है, जहां नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी छात्र एग्जाम देने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान शातिर चार हॉस्टल में काम करने के बहाने से घुस गया और लैपटॉप चोरी कर लिया।
घटना के बाद अब शातिर चोर का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें वो लैपटॉप चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल घटना की शिकायत राखा थाना को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लेगी।