Raipur Latest News | Photo Credit: IBC24
रायपुर: Raipur Latest News राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बहार खड़ी दो कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने देर रात दोनों कारों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
Raipur Latest News मिली जानकारी के अनुसार, घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बाहर दोनों कारों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह जल गईं। घटना के बाद इसकी शिकायत थाने में दी गई है और घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाशी की जा रही है। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि अज्ञात लोगों ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया है।
इधर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित डीडी नगर थाना पहुंचकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसे लेकर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा सकता है।
रायपुरः बदमाशों ने युवा कांग्रेस नेता के घर के बाहर कार में लगाई आग https://t.co/NipL4lazTt
— IBC24 News (@IBC24News) February 28, 2026