Raipur Lover Couple Suicide News: राजधानी के इस इलाके में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, इस हाल में मिले दोनों के शव, देखकर गांव वालो के भी उड़े होश
Raipur Lover Couple Suicide News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
Raipur Lover Couple Suicide News/Image Credit: AI
- रायपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
- प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले हैं।
- पुलिस ने दोनों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
Raipur Lover Couple Suicide News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं प्रेमी जोड़े के आत्महत्या की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी इलाके का है। यहां प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (Raipur Lover Couple Suicide News) मृतकों की पहचान मेघराज साहू और नंदिनी धुर्व के रूप में हुई है। दोनों छेरीखेड़ी गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शुरू की जांच
Raipur Lover Couple Suicide News: पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की मौत के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Maharashtra FDA suspends Parle Agro Licence: तुकाराम मुंढे की टीम की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप! कहीं कॉकरोच तो कहीं एक्सपायर्ड जूस, पार्ले एग्रो पर गिरी गाज
- Aligarh Viral Video: ‘डीएम अंकल, प्लीज सड़क बनवा दीजिए…’, नन्हे बच्चों ने सड़क बनवाने के लिए डीएम से लगाई गुहार, बयां किया रोज का दर्द, देखें वीडियो
- Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: अशोक मंदिर में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या, सीएम ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

Facebook


