Aligarh Viral Video: ‘डीएम अंकल, प्लीज सड़क बनवा दीजिए…’, नन्हे बच्चों ने सड़क बनवाने के लिए डीएम से लगाई गुहार, बयां किया रोज का दर्द, देखें वीडियो
Aligarh Viral Video: ‘डीएम अंकल, प्लीज सड़क बनवा दीजिए…’, नन्हे बच्चों ने सड़क बनवाने के लिए डीएम से लगाई गुहार, बयां किया रोज का दर्द, देखें वीडियो

Aligarh Viral Video
- सड़क मरम्मत के लिए डीएम से अपील
- सड़क की मरम्मत के लिए बच्चों ने DM से लगाई गुहार
- लगातार बारिश से सड़क के गड्डों में भरा पानी
अलीगढ़: Aligarh Viral Video विकास को लेकर में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन अलीगढ़ जिले की तस्वीर इन दावों से कुछ अलग नजर आती है। (Aligarh Road Condition) जिले के कई इलाकों में आज भी लोग सड़क, नाली, साफ-सफाई और दूसरी जरूरी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो बच्चे डीएम से सड़क की मरम्मत के लिए गुहार लगा रहे हैं।
डीएम से किया अनुरोध
Aligarh Viral Video वीडियो में बच्चे ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सड़कों पर गड्ढे में पानी भर जाने की वजह से उन्हें स्कूल जानें में काफी दिक्कत होती है और कोई इस रास्ते से आ जा नहीं सकता। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया है कि इस रोड को बनवा दीजिए।
दरअसल, लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का कहना है कि पानी से भरे गड्ढों के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है।
इस पूरी परेशानी को लेकर बच्चों का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बच्चे सड़क की हालत को लेकर अपनी समस्या बताते हुए डीएम से सड़क की मरम्मत कराने की अपील करते नजर आ रहे हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन लोगों को लगता है,
ऐसे वीडियो बनाने से सड़क बन जाएगी,अगर जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए ऐसे गिड़गिड़ाना पड़े,
तो ये सब कुर्सी पर क्या सिर्फ मौज करने के लिए बैठे हैँ क्या, pic.twitter.com/cPH3LRrFWt— ANIL (@AnilYadavmedia1) August 16, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- IPS Ashutosh Mishra News: IPS अफसर ने की अपनी ही मां की हत्या, मुंह से निकल रहा था खून, इस वजह से वारदात को अंजाम देने की आशंका
- Vande Bharat: वंदे मातरम विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस ने दिया भाजपा के आरोपों का जवाब, जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच?
- UGC NET 2026 Latest News: फिर से होगी UGC-NET के इन तीन विषयों की परीक्षा, NTA ने घोषित की नई तारीख, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Aligarh Viral Video: Children Appeal to DM for Road Repair Amid Waterlogged Potholes
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm