Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खौफनाक मर्डर, इस इलाके में मिली खून से सनी लाश, रायपुर में दहशत का माहौल

Ads

Raipur Murder Case: राजधानी रायपुर में आधी रात को एक अज्ञात युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

UP Crime News/Photo Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के WRS स्थित खाली मैदान में एक अज्ञात युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई
  • सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका
  • मौके पर क्राइम ब्रांच, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची

रायपुर Raipur Murder Case: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन मर्डर, लूट, रेप, चोरी, मारपीट जैसी कई घटनाएं सामने आते रहती है। इसी बीच राजधानी रायपुर के WRS स्थित खाली मैदान में आधी रात को एक अज्ञात युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात युवक के हुलिये से मजदूर नजर आ रहा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसके सर पर एक पत्थर पटककर हत्या की गई है।

सबसे पहले लाश को देखने वाले रेल्वे ठेकेदार ने बताया कि निर्माणाधीन रायपुर रेल्वे स्टेशन से निकल रही मिट्टी को इस खुले मैदान में डालने का काम उसके मजदुर कर रहे है। उनके द्वारा ठेकेदार अभिषेक कुमार शाही को सबसे पहले कॉलकर जानकारी दी गई कि खुले मैदान में जाने वाले रास्ते में खून से लथपथ लाश पड़ी है जिसकी जानकारी ठेकेदार द्वारा स्थानीय आरपीएफ को दी तो मौके पर आरपीएफ के अधिकारियों ने खमतराई थाने को सूचना दी।

क्राइम ब्रांच, FSL और डॉग स्क्वॉडकी टीम मौके पर

Raipur Murder Case सूचना मिलने के बाद मौके पर खमतराई थाना पुलिस पहुंची और लाश का पंचनामा के दौरान देखने पर पाया कि मृतक के दहिने हाथ पर आर. के. सारथी नाम गुदा हुआ है जिसकी उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है। मौके पर क्राइम ब्रांच और FSL की टीम समेत डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची।

शव के पास खून से सना पत्थर भी बरामद 

Raipur Murder Case पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, मृतक के शव के पास खून से सना एक भारी पत्थर भी बरामद किया है, जिससे उसे अज्ञात युवक के सर पर कई बार वारकर मौत के घाट उतारना प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर छिलने और कटने के कई निशान मिलने से मौके पर संघर्ष होने के भी निशान मिले है। जिससे आरोपी और मृतक आपस में परिचित नजर आ रहे है। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें अज्ञात मृतक की शिनाख्ती समेत अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

 

 

 

ये भी पढ़ें

युवक का शव कहां मिला?

रायपुर के WRS स्थित एक खाली मैदान में युवक का शव बरामद किया गया।

पुलिस हत्या को लेकर क्या आशंका जता रही है?

पुलिस को आशंका है कि युवक के सिर पर भारी पत्थर से कई बार वार कर उसकी हत्या की गई है।

फिलहाल मृतक की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है, हालांकि उसके हाथ पर "आर. के. सारथी" नाम गुदा हुआ मिला है।

मृतक की पहचान हुई है क्या?

घटनास्थल से क्या सबूत मिले हैं?

शव के पास खून से सना एक भारी पत्थर मिला है। साथ ही संघर्ष के भी कई निशान पाए गए हैं।

मामले की जांच कौन कर रहा है?

खमतराई थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, FSL टीम और डॉग स्क्वायड मामले की जांच में जुटे हुए हैं।