Raipur Murder News Today: राजधानी रायपुर में पार्षद ने की हत्या, अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, फिर रची खौफनाक साजिश, जानकर पुलिस के उड़े होश
Raipur Murder News Today: राजधानी रायपुर में पार्षद ने की हत्या, अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, फिर रची खौफनाक साजिश, जानकर पुलिस के उड़े होश
Raipur Murder News Today | Photo Credit: AI
- निर्दलीय पार्षद ने की दोस्त की हत्या
- फिर शव को नदी में गाड़ा
- पीड़ित परिवारों को करता रहा गुमराह
रायपुर: Raipur Murder News Today छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू की गई है। जिसके बाद भी यहां अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बदमाश चोरी, डकैती और चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी स्थित मंदिर हसौद (Mandir Hasaud) थाना क्षेत्र से सामने आया हैं, जहां एक युवक की हत्या कर आरोपी ने युवक के परिजनों को गुमराह करता रहा। आरोपी ने हत्या के बाद घर वालों से कह दिया कि युवक को प्रेत उठाकर ले गए। उसका मिलना मुश्किल है, लेकिन अब मामले का खुलासा हो गया है। (CG Murder Latest News)
निर्दलीय पार्षद है आरोपी
Mandir Hasaud Murder News मृतक युवक की पहचान भुवनेश्वर के रूप में हुई है। (Bhuvneshwar Murder Case) बताया जा रहा है कि भूवनेश्वर और आरोपी बचपन के दोस्त हैं, और आरोपी नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे निर्दलीय पार्षद (Parshad Golu Ratre) हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी पार्षद अब बीजेपी में शामिल हो चुका है। पुलिस ने आरोपी पार्षद और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या कर लाश को नदी में गाड़ा
बताया जा रहा है कि आरोपी मंदिर हसौद से भुवनेश्वर को लेकर महासमुंद गए थे, जहां उसकी हत्या कर शव को नदी में गाड़ दिया। माना सीएसपी लंबोदर पटेल ने बताया कि भुवनेश्वर को उसके हत्यारे अपने साथ महासमुंद लेकर गए, वहां सड़क से लगी नदी में ले जाकर रेत खोदकर उसकी लाश गाड़ दी। अब भुवनेश्वर का शव सड़ चुका है, जिसे निकाला गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
22 मई से था लापता
पुलिस ने जब कड़ाई से पार्षद से पूछताछ की तो इस हत्याकांड और लाश के बारे में पता चला, महासमुंद की पुलिस भी केस की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर परिजन रातों की नींद खराब करके 22 मई से लगातार भुवनेश्वर को तलाश रहे थे। 28 मई को पता चला कि पार्षद गोलू रात्रे ने उसे अपने साथियों के साथ मिलकर मार डाला है। खास बात ये है कि गोलू ने कांड करने के बाद घर वालों से संपर्क किया, अनजान की तरह बर्ताव करते हुए, भुवनेश्वर को ढूंढने का ढोंग किया। परिजनों के पास जाकर कहा कि बैगा के पास जाकर पता लगाते हैं, बैगा को बुलवा दिया कि भुवनेश्वर को प्रेत लेकर चले गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद कई तरह के अवैध धंधों से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में उसपर समय रहते एक्शन नहीं लिया, जबकि ये जानकारी दी गई थी कि आखिरी बार पार्षद के साथ ही भुवनेश्वर मौजूद था।
इस बात को लेकर हुआ था विवाद
इलाके में पानी की समस्या को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद पार्षद ने हत्याकांड को अंजाम दिया। हैरान करने वाली बात ये भी कि पार्षद भुवनेश्वर का बचपन का दोस्त था रिश्ते और भरोसे का भी उसने कत्ल किया। पुलिस ने अब इस कांड में शामिल पार्षद के दूसरे साथियों को पकड़ा, उनके परिजन घरों में ताला लगाकर भाग गए, अब मंदिर हसौद इलाके के इंदिरा कॉलोनी के रहवासी और मृतक के परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
क्रेन ऑपरेटर था भुवनेश्वर
बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर एक प्लांट में क्रेन ऑपरेटर का काम करता था। उनकी दो बेटियां और एक 12 साल का बेटा है। परिजनों की आंखों में अपने भुवनेश्वर को खोने के दर्द के साथ परिवार को अब कौन पालेगा इसका सवाल भी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Bakrid Controversy: बकरीद पर राजधानी में मचा बवाल, गाय काटने की अफवाह से बढ़ा तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- Nuh Wall Collapse Latest News: ईद के दिन ही बुझ गए परिवारों के चिराग.. खेल रहे बच्चों पर भरभराकर गिरी ऊंची दीवार, दो की दबकर दर्दनाक मौत, पसरा मातम
- Punjab BJP New State Chief: “विधानसभा चुनाव से पहले ही पंजाब में भाजपा ने कर दिया आत्मसमर्पण”.. नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होते ही जानें किसने साधा जोरदार निशाना,

Facebook


