Bijit Gwra Narzary Death: यहां के डिप्टी स्पीकर ने किया सुसाइड!.. घर पर फंदे में लटकती मिली लाश तो मच गई सनसनी, समर्थकों में शोक की लहर

असम के तमुलपुर जिले में बीटीसी डिप्टी स्पीकर बिजित ग्वरा नरजारी की मौत हो गई। उनका शव आवास पर फंदे से लटका मिला।

Bijit Gwra Narzary Death: यहां के डिप्टी स्पीकर ने किया सुसाइड!.. घर पर फंदे में लटकती मिली लाश तो मच गई सनसनी, समर्थकों में शोक की लहर

Death of BTC Deputy Speaker Bijit Gwra Narzary || Image- NORTHEAST TODAY File

Modified Date: August 27, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: August 27, 2026 10:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • बीटीसी डिप्टी स्पीकर बिजित नरजारी की मौत
  • घर में फंदे से लटका मिला शव
  • मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

गुवाहाटी: असम के तमुलपुर जिले में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल यानी बीटीसी के डिप्टी स्पीकर बिजित ग्वरा नरजारी की मौत से हड़कंप मच गया है। (Bijit Gwra Narzary Death) पुलिस के मुताबिक बुधवार को उनका शव कुमारिकाटा स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड मानकर जाँच की शुरुआत की गई है। नरजारी बीटीसी की 26 नंबर दर्रांगाजुली काउंसिल सीट का प्रतिनिधित्व करते थे और फ़िलहाल परिषद के डिप्टी स्पीकर के पद पर कार्यरत थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सभी एंगल से जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक़ उनकी मौत की सटीक वजह सामने नहीं आई है। घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर पूछताछ और जांच कर रही है।

असम के मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

नरजारी के निधन की खबर से बीटीसी क्षेत्र में शोक की लहर है। बीटीसी प्रमुख हाग्रामा मोहिलारी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। असम के मंत्री बिस्वजीत दैमारी ने भी नरजारी के निधन पर शोक जताया। (Bijit Gwra Narzary Death) उन्होंने कहा कि तमुलपुर और पूरे बीटीसी क्षेत्र ने एक मजबूत और कुशल नेता खो दिया है। नरजारी की अचानक मौत से बीटीसी नेतृत्व और दर्रांगाजुली क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का लखनऊ में जोरदार स्वागत

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए

उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत

नेपाल बाढ़ : उत्तराखंड सरकार ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए

रालोद प्रमुख जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown