MP Contract Employees Regularization: प्रदेश के संविदाकर्मियों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, राज्य सरकार ने किया नियमितीकरण का ऐलान, खुद मंत्री ने दी जानकारी तो झूम उठे संविदाकर्मी
MP Contract Employees Regularization: प्रदेश के संविदाकर्मियों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, राज्य सरकार ने किया नियमितीकरण का ऐलान, खुद मंत्री ने दी जानकारी तो झूम उठे संविदाकर्मी
MP Contract Employees Regularization: प्रदेश के संविदाकर्मियों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, राज्य सरकार ने किया नियमितीकरण का ऐलान, खुद मंत्री ने दी जानकारी तो झूम उठे संविदाकर्मी /image: AI Generated
- पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने 43 अनुकंपा आधार पर नियुक्त संविदाकर्मियों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है
- नियमित होने वालों में कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु के 4, सब-स्टेशन परिचारक प्रशिक्षु के 13 और लाइन परिचारक प्रशिक्षु के 26 कर्मचारी शामिल हैं
- ऊर्जा मंत्री ने इसे कर्मचारी कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है
भोपाल। MP Contract Employees Regularization: राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर प्रदेश के 43 अनुकंपा संविदाकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। एमपी की भाजपा सरकार ने संविदा पदों पर दी गई नियुक्तियों को नियमित कर दी है। इन सभी को नियमित पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Contract Employees Good News ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों में दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर दी गई नियुक्तियों को नियमित करने की प्रक्रिया के तहत मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 43 अनुकंपा संविदाकर्मियों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है। यह कदम कर्मचारी कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ऊर्जा मंत्री तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने नियमित हुए सभी कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को देश में प्राप्त विशिष्ट पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
तीन श्रेणियों के संविदाकर्मियों को मिली नियमित नियुक्ति (43 Employees Regularized)
MP Contract Employees Regularization एमपी ट्रांसको (MP Transco Regular Appointment) के मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की अनुकंपा नियुक्ति नीति-2018 एवं संशोधित नीति-2023 के प्रावधानों के तहत संविदा पदों पर नियुक्त किया गया था। कंपनी द्वारा वर्ष 2026 की अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर नियुक्त कार्मिकों की समकक्ष नियमित पद पर नवीन नियुक्ति योजना के अंतर्गत ऐसे पात्र संविदा कर्मियों को नियमित पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है।
नियुक्ति आदेश जारी (MP Government Employee News)
Compassionate Appointment MP नियमित किए गए 43 कर्मियों में कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु के 4, सब-स्टेशन परिचारक प्रशिक्षु के 13 तथा लाइन परिचारक प्रशिक्षु के 26 कर्मी शामिल हैं। इन सभी को नियमित पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। नियमित नियुक्ति प्राप्त करने वाले कर्मियों में सामान्य वर्ग के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 20, अनुसूचित जाति वर्ग के 12 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1 कर्मी शामिल हैं।
- CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली
- Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ
- Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक रायपुर सहित इन जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report

Facebook


