Aaj Chhattisgarh ka Mausam kaisa Hai: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश शुरु, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj Chhattisgarh ka Mausam kaisa Hai: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश शुरु, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj Chhattisgarh ka Mausam kaisa Hai: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश शुरु, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj Chhattisgarh ka Mausam kaisa Hai | Photo Credit: AI

Modified Date: May 15, 2026 / 08:38 am IST
Published Date: May 15, 2026 8:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • 18 मई तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
  • 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गर्म हवाओं का असर
  • राजनांदगांव में 44°C और पेन्ड्रा रोड में 22.8°C दर्ज।

रायपुर: Aaj Chhattisgarh ka Mausam kaisa Hai देश के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई हिस्सों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है,​ जिससे लोगों के घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka CG Ka Mausam मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 18 मई तक बारिश का पूर्वानुमान जारी है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी साथ ही तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।