दीपक बैज की नियुक्ति पर BJP चीफ अरुण साव का Tweet, लिखा ‘भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपनों से हार गए मोहन मरकाम’…

दीपक बैज की नियुक्ति पर BJP चीफ अरुण साव का Tweet, लिखा ‘भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपनों से हार गए मोहन मरकाम’…

Arun Sao reaction on the appointment of Deepak Baij

Modified Date: July 12, 2023 / 10:52 pm IST
Published Date: July 12, 2023 10:52 pm IST

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ के पद पर हुए बदलाव पर भाजपा के प्रदेश प्रमुख अरुण साव ने कांग्रेस के खिलाफ अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रति सहानुभूति भी जताई है। ( (Arun Sao reaction on the appointment of Deepak Baij)) अरुण साव ने लिखा – 4 माह बाद खसकने वाली कुर्सी के पाये बदले जा रहे! चार शासकीय नौकरी छोड़, 2 बार विधानसभा में सेवा देकर, लगातार कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपनों से हार गए मोहन मरकाम जी। ईमानदारी और 10 जनपथिया अहंकार की लड़ाई में एक बार फिर कांग्रेस में ईमानदारी हार गई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोहन मरकाम को पीसीसी अध्यक्ष पद से हटाते हुए बस्तर के सांसद दीपक बैज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। (Arun Sao reaction on the appointment of Deepak Baij) सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है साथ ही मोहन मरकाम का भी आभार जताया है। दूसरी तरह भाजपा ने इस नई नियुक्ति पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि ‘जिसका स्वाभिमान जागेगा उसे ‘मोहन मरकाम’ बना दिया जाएगा’

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown