Lok Sabha Election 2024: वार.. रार.. पलटवार.. लाठी पर मोदी उद्गार, 2024 में किसकी बनेगी सरकार…? देखें खास रिपोर्ट

Lok Sabha Election 2024: वार.. रार.. पलटवार.. लाठी पर मोदी उद्गार, 2024 में किसकी बनेगी सरकार...? देखें खास रिपोर्ट

Lok Sabha Election 2024: वार.. रार.. पलटवार.. लाठी पर मोदी उद्गार, 2024 में किसकी बनेगी सरकार…? देखें खास रिपोर्ट

Lok Sabha Election 2024

Modified Date: April 8, 2024 / 10:58 pm IST
Published Date: April 8, 2024 10:58 pm IST

रायपुर। प्रदेश में पहले चरण के तहत बस्तर सीट पर 19 तारीख को वोटिंग है और उससे पहले बीजेपी ने स्टार प्रचार वॉर की शुरूआत की सीधे PM मोदी की चुनावी सभा से। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को बस्तर के आमाबाल की सभा में कांग्रेस पर जबरदस्त प्रहार किये। स्तर में विकास, मुफ्त अनाज, राम मंदिर से लेकर छत्तीसगढ़ में डॉ महंत के लाठी वाले मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा। जवाब में कांग्रेस ने दोहराया, असल में बीजेपी के पास पिछले वादों पर, असल चुनौतियों पर बात करने कुछ नहीं है। इसीलिए अनर्गल आरोप हैं। बीजेपी और मोदी इसमें माहिर हैं।

Read more: प्रदेश के 3000 से अधिक शिक्षकों को निकाला जाएगा नौकरी से? हाईकोर्ट के आदेश ने बढ़ा दी चिंता 

पिछले एक सप्ताह से छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के जिस बयान पर बवाल मचा हुआ है, उस पर सोमवार को बस्तर की धरती से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया। बीते दिनों एक चुनावी सभा में डॉ महंत ने कहा था, मोदी से लड़ने वाला, लाठी रखने वाला, सर फोड़ने वाला कोई तो चाहिए, जो कि भूपेश बघेल ही हो सकते हैं। बाद में महंत ने सफाई दी, खेद प्रकट किया, लेकिन बीजेपी ने इसके खिलाफ आंदोलन चलाया। FIR हुईं, चुनाव आयोग में शिकायत हुई और सोमवार को बस्तर में स्टार प्रचार को धार देने पहुंचे।

Read more: CG Naxal News : लोकसभा चुनाव से पहले जवानों को बड़ी सफलता, दो जिलों से 12 नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में थे शामिल 

PM मोदी ने आमाबाल में सभा मंच से बस्तर वासियों को, देश वासियों को अपना पारिवार बताते हुए कहा मोदी ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं। इसके अलावा PM मोदी ने राममंदिर निर्माण और प्राणप्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने की याद दिलाते हुए कांग्रेस को हिंदुत्व के मुद्दे पर कठघऱे में खड़ा किया। मोदी के वार पर कांग्रेस ने भी पलटवार में देर ना की। कांग्रेस ने उल्टे बीजेपी और PM को कुछ सवालों के जरिए घेरते हुए, असल मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला बताया।

Read more: भाजपा नेता और उसके भाई पर जानलेवा हमला, अज्ञात लोगों ने चाकू से दिया वारदात को अंजाम 

बीजेपी के कुशल रणनीतिकारों ने सोच-समझकर, पहले चरण 19 अप्रैल की वोटिंग से पहले आदिवासी बहुल इलाके बस्तर में PM मोदी की सभा रखी। PM मोदी ने अपने अंदाज में एक ही भाषण में आदिवासियों उत्थान के लिए मोदी सरकार के काम, मिशन G.Y.A.N., करप्शन, ED-IT एक्शन और लाठी वाले बयान पर कांग्रेस को घेरने का काम किया। अब इंतजार है 13 अप्रैल बस्तर में होने वाली राहुल गांधी की सभा का। सवाल है क्या वो भाजपा के आरोपों का जवाब देंगे, क्या वो बीजेपी को मुद्दों पर घेर पाएंगे?

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में