Bhoramdeo Sugar Factory Kawardha : नवरात्रि पर किसानों की बल्ले-बल्ले! भोरमदेव शक्कर कारखाने ने गन्ना किसानों के लिए जारी किए करोड़ रुपये, जानें अब तक कितना हुआ भुगतान

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाने ने 5.97 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जबकि अब तक कुल 57.48 करोड़ रुपये किसानों को भुगतान किए जा चुके हैं।

Bhoramdeo Sugar Factory Kawardha : नवरात्रि पर किसानों की बल्ले-बल्ले! भोरमदेव शक्कर कारखाने ने गन्ना किसानों के लिए जारी किए करोड़ रुपये, जानें अब तक कितना हुआ भुगतान

Bhoramdeo Sugar Factory Kawardha / Image Source : FILE

Modified Date: March 20, 2026 / 08:50 pm IST
Published Date: March 20, 2026 8:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गन्ना किसानों के लिए 5.97 करोड़ रुपये की नई भुगतान राशि जारी।
  • अब तक कुल 57.48 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे गए।
  • चालू पेराई सत्र में 2,55,818 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हुई।

रायपुर: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। Bhoramdeo Sugar Factory  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राशि जारी की गई है। इसके साथ ही कारखाना द्वारा अब तक गन्ना किसानों को 57.48 करोड़ का भुगतान पूर्ण किया जा चुका है। नियमित और समयबद्ध भुगतान से क्षेत्र के किसानों में उत्साह, संतोष और प्रसन्नता का वातावरण बना हुआ है।

कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया निरंतर जारी है, जिससे सहकारी व्यवस्था में किसानों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। Bhoramdeo Sugar Factory Kawardha कारखाना प्रबंधन ने बताया कि यह निरंतरता किसानों की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ कारखाने के सुचारु संचालन को भी स्थायित्व प्रदान कर रही है। कारखाना प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चालू पेराई सत्र में 255818 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई तथा 3,09,120 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि किसानों के सहयोग, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और कारखाने की बेहतर कार्यक्षमता का संयुक्त परिणाम मानी जा रही है।

किसानों एवं श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य

भोरमदेव सहकारी शक्कर ही कारखाना परिसर में किसानों के लिए सर्वसुविधायुक्त बलराम सदन, तथा मात्र 5 में गरम भोजन की कैंटीन सुविधा सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.