रायपुरः Land on Patta in Urban Area विधानसभा के बजट सत्र के बीच सीएम भूपेश बघेल ने आज मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम भूपेश बघेल सहित सभी मंत्रियों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और उसके बाद कुछ बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। कैबिनेट बैठक में सबसे अहम फैसला शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को लेकर लिया गया है। अब शहरी क्षेत्र में रहने वाले आवासविहीन लोगों को पट्टा दिया जाएगा।