BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ambikapur-Nizamuddin Express at Bishrampur : बिश्रामपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी? अब इस एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की जगी उम्मीद! लक्ष्मी राजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से की चर्चा

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के नियमित ठहराव की मांग को लेकर रेल संघर्ष समिति ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने रेलवे …

Ambikapur-Nizamuddin Express at Bishrampur

Ambikapur-Nizamuddin Express at Bishrampur

Sneha Singh
Published: 13 Aug 2026 | 5:48 pmModified: 13 Aug 2026 | 6:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिश्रामपुर में अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के नियमित ठहराव की मांग।
  2. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से फोन पर चर्चा की।
  3. स्टॉपेज मिलने से दिल्ली समेत प्रमुख शहरों की यात्रा आसान होने की उम्मीद।

रायपुर : Ambikapur-Nizamuddin Express at Bishrampur  महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन क्रमांक 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के नियमित ठहराव की मांग के संबंध में रेलवे अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।

शिवनंदनपुर-बिश्रामपुर की रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजवाड़े से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिश्रामपुर एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त ट्रेन के नियमित ठहराव की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बिश्रामपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, मरीजों एवं अन्य यात्रियों को दिल्ली तथा अन्य प्रमुख स्थानों तक आवागमन के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नियमित ठहराव से क्षेत्र के लोगों को यात्रा में सुविधा प्राप्त होगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने बिश्रामपुर क्षेत्र की जनसुविधा एवं यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के नियमित ठहराव के संबंध में सकारात्मक विचार करने का आग्रह किया। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े विषयों पर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बिश्रामपुर में ट्रेन का नियमित ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ होगा। रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने उनकी मांग पर त्वरित ध्यान दिए जाने के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Ambikapur-Nizamuddin Express Stopage Sought at Bishrampur, Minister Takes Up Issue With Railways

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm