Bismil Ki Mehfil Raipur: “बिस्मिल की महफिल” खत्म होते ही राजधानी में फूटा बवाल, महज इस बात को लेकर बेकाबू हुआ युवकों का गुस्सा, हुई ऐसी लड़ाई… कि पहुंची भारी पुलिस फोर्स

Ads

Bismil Ki Mehfil Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात उस समय हंगामा मच गया जब बिस्मिल की महफिल समाप्त होने के बाद बाहर निकले युवकों के बीच कार टकराने को लेकर विवाद शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चलिए विस्तार से बताते हैं पूरा मामला...

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 08:08 AM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 08:16 AM IST

bismil ki mehfil/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बिस्मिल की महफिल खत्म होने के बाद देर रात हंगामा...
  • कारे टकराने से सड़क पर हुआ जमकर विवाद...
  • मौके पर पहुंचे DCP और अतिरिक्त पुलिस बल ने किया हल्का बल प्रयोग...

Bismil Ki Mehfil Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात उस समय हंगामा मच गया जब बिस्मिल की महफिल समाप्त होने के बाद बाहर निकले युवकों के बीच कार टकराने को लेकर विवाद शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए डीसीपी सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Raipur News: यह है पूरा मामला

राजधानी रायपुर में देर रात जमकर हंगामा हुआ दरअसल यहां, बिस्मिल की महफिल समाप्त होने के बाद बाहर निकले युवकों के बीच कार टकराने को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में बहस बढ़ी और देखते ही देखते सड़क पर जमकर हंगामा होने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए डीसीपी सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सड़क पर हंगामा कर रहे युवकों को हटाने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने कई युवकों को मौके से हिरासत में लिया, जबकि बवाल कर रहे कुछ युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Bismil Ki Mehfil: हिरासत में लिए गए युवकों को तेलीबांधा थाना लाया गया

हिरासत में लिए गए युवकों को तेलीबांधा थाना लाया गया, जहां उन्होंने थाने परिसर में भी जमकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। देर रात तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ करती रही और फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें