Reported By: Sandeep Shukla
,Naxali Surrender News/ Image Credit: FILE Photo
Naxali Surrender News: रायपुर: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। (Naxali Surrender News) यहां नक्सलियों को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बलांगीर-बरगड़-महासमुंद डिवीजन के 15 नक्सली तीन मार्च तक सरेंडर करेंगे। बलांगीर बरगड़ महासमुंद डिवीजन के पश्चिम सब ब्यूरो सचिव विकास ने गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी।
पश्चिम सब ब्यूरो सचिव विकास ने अपने पत्र में माओवादियों के पुनर्वास की बात कही है। नक्सलियों के सचिव द्वारा लिखे गए पत्र के बारे में गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान भी सामने आया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, रेडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने संदेश मांगा है। सरकार पुनर्वास नीति पर पहले से काम कर रही है। (Naxali Surrender News) मैं शीघ्र वीडियो संदेश जारी कर कहूँगा कि, सरकार उनकी सुरक्षा और पुनर्वास का पूरा ध्यान रखेगी।
Naxali Surrender News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली थी। जिले के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहे कुल 22 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल थी। बताया गया था कि ये सभी (Naxali Surrender News) लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे और क्षेत्र में कई गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। इस सामूहिक आत्मसमर्पण को सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इस संबंध में एएसपी नक्सल ऑपरेशन रोहित शाह ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 22 नक्सलियों ने स्वेच्छा से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। (Naxali Surrender News) उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार सुरक्षा बलों का दबाव और विकास कार्यों के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहा है, जिससे प्रभावित होकर नक्सली अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-