रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियां इन दिनों तेजी से चल रही है। कांग्रेस और बीजेपी लगातार अपने संगठन में कई अहम बदलाव कर रहे है। साथ ही अपने अपने नेताओं को नई जिम्मेदारी भी सौंप रहे है। ताकि वे जनता को रिझाने में कामयाब रहे। इसी कड़ी में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए कई समितियों की घोषणा की है। इस संबंध में BJP प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने 16 समितियों की लिस्ट जारी की है। साथ ही समितियों के संयोजक , सहसंयोजक और सदस्यों के नाम भी जारी की गई है।
इन्हें नेताओं को मिली जिम्मेदारी
कंट्रोल रूम, विमान व्यवस्था समिति के संयोजक होंगे सुभाष राव
विधिक विभाग समिति के संयोजक होंगे जयप्रकाश चंद्रवंशी
आईटी समिति के संयोजक होंगे दीपक महस्के
सोशल मीडिया समिति के संयोजक प्रशांत ठाकुर
मीडिया समिति संयोजक होंगे रसिक परमार
आवास विभाग व्यवस्था समिति के संयोजक होंगे सुरेंद्र पाटनी
प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति के संयोजक होंगे राजेश मूणत
सांस्कृतिक दल प्रचार समिति के संयोजक होंगे श्रीचंद सुंदरानी
केंद्रीय नेताओं के प्रवास और स्वागत समिति संयोजक होंगे लोकेश कावड़िया
वाहन व्यवस्था समिति के संयोजक होंगे रोहित द्विवेदी
प्रशासकीय अनुमति समिति संयोजक होंगे मोहन पवार
समन्वय समिति के संयोजक होंगे अशोक बजाज
कॉन्टेंट क्रिएटर समिति के संयोजक होंगे पंकज झा
क्रय समिति के संयोजक होंगे राजेश मूणत
चुनाव आयोग संपर्क समिति के संयोजक होंगे नरेश चंद्र गुप्ता