CG: विजय बघेल के अगुवाई में पहली बार होने जा रही BJP के घोषणा पत्र समिति की बैठक, कांग्रेस पर किया सीधा हमला

CG: विजय बघेल के अगुवाई में पहली बार होने जा रही BJP के घोषणा पत्र समिति की बैठक, कांग्रेस पर किया सीधा हमला

CG BJP Menifesto Committee Meeting

Modified Date: July 12, 2023 / 08:03 pm IST
Published Date: July 12, 2023 8:03 pm IST

रायपुर: पिछले दिनों दुर्ग के सांसद विजय बघेल को 2023 के विधानसभा चुनावों की बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया गया था। (CG BJP Menifesto Committee Meeting) वही इस नियुक्ति के बाद इस समिति की पहली बैठक आज होने वाली है। इस बैठक में घोषणा पत्र को लेकर संयोजन, सह संयोजक, समिति के सदस्यों और भाजपा के बड़े नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा होगी।

प्रदेश में मानसून मेहरबान, 4 दिन लगातार होगी बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

वही इस मीटिंग से पहले ही संयोजक विजय बघेल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो यानी जन घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने बैठक के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि इस बार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। (CG BJP Menifesto Committee Meeting) घोषणा पत्र सत्यता पर आधारित होंगा जिसमे सभी वर्गों के भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश भर के हर विधानसभा में सुझाव केंद्र खोलेगी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown