CG Congress Rajya Sabha Candidate: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया किसे बनाना चाहते हैं राज्यसभा सांसद? जानिए कौन हो सकता है छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का उम्मीदवार

Ads

CG Congress Rajya Sabha Candidate: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया किसे बनाना चाहते हैं राज्यसभा सांसद? जानिए कौन हो सकता है छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का उम्मीदवार

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 02:23 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 02:24 PM IST

CG Congress Rajya Sabha Candidate: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया किसे बनाना चाहते हैं राज्यसभा सांसद? Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • नामांकन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू होगी, मतदान 16 मार्च को होगा
  • भाजपा और कांग्रेस दोनों के खाते में 1-1 सीट जाने की प्रबल संभावना
  • कांग्रेस के भीतर इस बार 'स्थानीय उम्मीदवार' को भेजने की मांग

रायपुर: CG Congress Rajya Sabha Candidate छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव ऐलान हो गया है और 26 मार्च से नामांकन होना है, जिसके लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा के अलावा विपक्षी दल कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा के आंकड़ों को देखें तो ये समझ में आता है कि दोनों ही दलों से एक-एक नेता राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि भाजपा ने अपने संभावित उम्मीदवारों की जिस्ट भेज दी है। वहीं, कांग्रेस की ओर से पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कहा है कि स्थानीय नेता को ही रास में भेजा जाए। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने पिछले बार छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी और रंजीत रंजन को राज्यसभा भेजा था, जिसे लेकर जमकर विरोध हुआ था।

स्थानीय को राज्यसभा भेजने की मांग

CG Congress Rajya Sabha Candidate पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कहा है कि राज्यसभा चुनाव का नामांकन तय किया है। कांग्रेस पार्टी नामों पर विचार कर रही है, पार्टी बहुत जल्द प्रत्याशी घोषित करने वाली है। स्थानीय को राज्यसभा भेजने की मांग हो रही है, जिसे हमने हाईकमान को अवगत करा दिया है। अब हाईकमान के फैसले के बाद ही नाम की घोषणा होगी। वहीं, चरणदास महंत ने पहले ही इस बात की मांग उठाई थी कि स्थानीय लोगों को राज्यसभा भेजा ​जाए।

धान का 3286 रुपए प्रति क्विंटल को भुगतान

वहीं, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को भुगतान किए जाने वाले बोनस को लेकर पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि दो सालो में एमएसपी 186 रुपए तक बढ़ चुकी है, ऐसे धान की कीमत 3286 रुपए पाना किसान का अधिकार है। कायदे से किसानों को किसानों को 2622 करोड़ रुपए अतिरिक्त भुगतान होना चाहिए।

भाजपा से इन नेताओं का नाम आया सामने

दूसरी ओर भाजपा की ओर हाईकमान को भेजे गए प्रस्ताव में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम शामिल किया गया है। बता दें कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जातिगत स​मीकरण को ध्यान रखा है। बता करें जाति के अनुसार उम्मीदवारों की तो SC वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल को जगह दी गई है। वहीं, सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे को शामिल किया गया है। OBC वर्ग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम हाईकमान को भेजा गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस में अब तक सिर्फ चर्चाएं ही चल रही है।

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। इनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार सीटें भी शामिल है। ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है।

छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर चुनाव

राज्यसभा की कुल 37 सीटें 10 राज्यों से खाली हो रही हैं। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 सीटें, तमिलनाडु और बिहार से 6-6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश से 1 सीट। ये सीटें अप्रैल में रिटायर हो रहे सदस्यों की वजह से खाली होंगी। महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल हो सकती हैं, जहां उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। महाराष्ट्र में 288 विधायकों वाली विधानसभा में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 वोट चाहिए, जिससे यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की कितनी सीटें खाली हो रही हैं?

छत्तीसगढ़ में कुल 2 सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर चुनाव होना है। वर्तमान विधानसभा आंकड़ों के अनुसार, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक-एक सीट जीत सकते हैं।

कांग्रेस में किन नामों पर चर्चा चल रही है?

कांग्रेस में फिलहाल नामों को गुप्त रखा गया है, लेकिन पीसीसी चीफ दीपक बैज ने संकेत दिया है कि इस बार प्राथमिकता स्थानीय छत्तीसगढ़ी नेताओं को दी जाएगी।

भाजपा ने इतने ज्यादा नाम क्यों भेजे हैं?

भाजपा ने प्रत्येक वर्ग (SC, OBC, General) से नाम भेजकर एक संतुलित राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। अंतिम मुहर केंद्रीय चुनाव समिति लगाएगी।

क्या मतदान की तारीख में कोई बदलाव हुआ है?

निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के मुताबिक 16 मार्च को मतदान होगा। यदि उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर रहती है, तो मतदान की आवश्यकता नहीं होगी और परिणाम पहले ही घोषित हो सकते हैं।

दीपक बैज ₹3286 धान के दाम की मांग क्यों कर रहे हैं?

बैज का तर्क है कि पिछले दो वर्षों में MSP में ₹186 की वृद्धि हुई है, इसलिए राज्य सरकार को वादे के अनुसार इसे जोड़कर किसानों को ₹3286 का भुगतान करना चाहिए।