LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 28 Feb 2026: इजरायल-ईरान के बीच भीषण जंग… भारत के लिए क्‍यों बढ़ी टेंशन? ये हैं कारण

Today Live Breaking News and Updates 28 Feb 2026: आज शनिवार को इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्री-एम्प्टिव सैन्य हमला किया है। इसकी जानकारी खुद इज़राइल के रक्षा मंत्री ने दी है।

Today Live Breaking News and Updates 28 Feb 2026: इजरायल-ईरान के बीच भीषण जंग… भारत के लिए क्‍यों बढ़ी टेंशन? ये हैं कारण

Today Live Breaking News and Updates 28 Feb 2026/ image source: IBC24

Modified Date: February 28, 2026 / 02:55 pm IST
Published Date: February 28, 2026 1:50 pm IST

Today Live Breaking News and Updates 28 Feb 2026: तेहरान: आज शनिवार को इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्री-एम्प्टिव सैन्य हमला किया है। इसकी जानकारी खुद इज़राइल के रक्षा मंत्री ने दी है। इसी दौरान ईरान की राजधानी तेहरान में एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। (Israel Attacks Iran Live Video) हालांकि, तेहरान में हुए कथित विस्फोट को लेकर ईरानी सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया, “महज़ एक घंटे पहले, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन द्वारा उत्पन्न अस्तित्वगत खतरे को समाप्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। मैं अपने महान मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूँ… इस हत्यारे आतंकवादी शासन को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, जो इसे पूरी मानवता के लिए खतरा बनने में सक्षम बना देगा। हमारा संयुक्त अभियान ईरान के बहादुर लोगों को अपना भाग्य अपने हाथों में लेने के लिए परिस्थितियाँ तैयार करेगा… हम साथ खड़े रहेंगे, साथ मिलकर लड़ेंगे, और साथ मिलकर इज़राइल की अमरता सुनिश्चित करेंगे।”

कूटनीतिक और सामरिक खींचतान जारी

यह पूरा वाकया ऐसे समय में हुआ है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से कूटनीतिक और सामरिक खींचतान जारी है।

ईरान ने नहीं दी है कोई प्रतिक्रिया

इसी बीच इज़राइल के कई इलाकों में सायरन भी बजाए गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये अलर्ट सीधे तौर पर ईरान पर किए गए हमले से जुड़े थे या नहीं। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

#Israel attacked #Iran and declared the state of emergency. pic.twitter.com/pqQ5tMWJiD

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।