CG Mausam Samachar | Photo Credit: AI
रायपुर: CG Mausam Samachar Today लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मानसून (CG Monsoon News) ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद अब प्रदेशवासी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। (Monsoon Active in Chhattisgarh) इसी बीच राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है।
CG Mausam Samachar मौसम विभाग ने अनुसार, आज प्रदेश में मौसम सुहाना बना रहेगा। साथ ही अगले 7 दिनों तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में आज गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले तीन चार दिनों में मानसून प्रदेश के बाकी हिस्सों के सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है।
आपको बता दें कि 22 जून को मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे चुका है। जिसके बाद कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। साथ ही किसानों को भी राहत मिली है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और वातावरण में ठंडक घुल गई है।