US Iran News: ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया एयर स्ट्राइक, भड़के ट्रंप ने बताया क्यों किया ये जवाबी हमला

Ads

US Iran News: ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया एयर स्ट्राइक, ट्रंप भड़के ट्रंप ने बताया क्यों किया ये जवाबी हमला

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 08:33 AM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 08:35 AM IST

US Iran News/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कारोबारी जहाज पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई का दावा किया
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे संघर्ष-विराम का उल्लंघन बताया
  • युद्धविराम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया, जबकि वार्ता की कोशिशें जारी हैं

वाशिंगटन। US Iran News: हाल ही में हुए युद्ध विराम के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कारोबारी जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई है। यह कार्रवाई उस हमले के जवाब में की गई जिसमें 25 जून को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ओमान तट के पास गुजर रहे एक कारोबारी जहाज को निशाना बनाया गया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

US Iran News वहीं, सीजफायर तोड़ने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (President Donald Trump) भड़क गए और कहा कि ‘ईरान ने सीजफायर तोड़ा, इसलिए जवाबी कार्रवाई की’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर हुए ड्रोन हमले के लिए शुक्रवार को ईरान को जिम्मेदार ठहराया और इसे अमेरिका के साथ हुए संघर्ष-विराम समझौते का ‘‘मूर्खतापूर्ण उल्लंघन’’ बताया। ट्रंप ने कहा कि एक ड्रोन जहाज के ऊपरी हिस्से से टकराया, जिससे उसे ‘‘नुकसान पहुंचा,’’ लेकिन जहाज आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने तीन अन्य ड्रोन मार गिराए। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट में न तो जहाज की पहचान बताई गई और न ही हमले के समय का जिक्र था, लेकिन बृहस्पतिवार को ब्रिटिश सेना ने बताया कि ओमान के तट के पास एक जहाज पर हमला हुआ है।

यह घटना ऐसे नाजुक समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान (US Iran News) युद्ध को खत्म करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

अमेरिका ने ईरान पर कार्रवाई क्यों की?

अमेरिका का दावा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कारोबारी जहाज पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में ईरान के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और इसे संघर्ष-विराम समझौते का उल्लंघन बताया।

हमला कहां हुआ था?

यह हमला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ओमान के तट के पास गुजर रहे एक कारोबारी जहाज पर हुआ।

क्या युद्धविराम खत्म हो गया है?

दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है, लेकिन स्थिति लगातार बदल रही है और कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों महत्वपूर्ण है?

यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल और गैस की सप्लाई होती है।