Bihar Transgender Marriage | Photo Credit: AI
बेगूसराय: Bihar Transgender Marriage प्यार इंसान से क्या कुछ नहीं करा देता। जब किसी को सच्चा प्यार हो जाता है, तो वह अपने प्यार को पाने के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हो जाता है। कई बार लोग समाज की परवाह किए बिना बड़े फैसले ले लेते हैं, तो कई बार अपने प्यार के लिए हर हद तक गुजर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी किन्नर प्रेमिका से शादी (Kinnar Marriage Bihar) रचा लिया। अब ये शादी हर किसी का ध्यान खींच रहा है।
Kinnar Marriage Bihar मिली जानकारी के अनुसार, मामला बेगूसराय जिले का है। जहां एक युवक ने अपनी किन्नर प्रेमिका के साथ सात फेरे लिया है। बताया जा रहा है कि हिंदू रिति रिवाज के अनुसार धूमधाम से विवाह रचाया है। इस अनोखी शादी को देखने और नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे।
बताया जा रहा है कि पांच साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान विकास नाम का युवक सुशीला को देखा था। पहली ही नजर में युवक ने उसे पसंद कर लिया। जिसके बाद उससे संपर्क किया और धीरे धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हालांकि अपनी पहचान की वजह से किन्नर सुशीला इस रिश्ते को लेकर थोड़ा असहज थी। लेकिन विकास के प्यार ने उसे नया हौसला दिया।
विकास ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। वह बैंड-बाजे और बारात के साथ सुशीला के घर पहुंचा। बारात में उसके मित्रों और करीबी रिश्तेदारों ने भी हिस्सा लिया तथा नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।
विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। पंडित के मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने अग्नि के सात फेरे लिए। विकास ने सुशीला की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवनसंगिनी के रूप में स्वीकार किया। इस अवसर पर किन्नर समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने अपनी साथी को आशीर्वाद देते हुए हर्षोल्लास के साथ विदा किया।