Today Live Breaking News and Updates 27 June 2026
नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 27 June 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की यह सेशेल्स की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2015 में सेशल्स का दौरा किया था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को भी संबोधित करेंगे।