CG Me Aaj Kaha Hogi Barish: रेनकोट और छाता रखें तैयार, छत्तीसगढ़ में होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कई जिलों में छाए काले बादल

CG Me Aaj Kaha Hogi Barish: रेनकोट और छाता रखें तैयार, छत्तीसगढ़ में होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कई जिलों में छाए काले बादल

CG Me Aaj Kaha Hogi Barish: रेनकोट और छाता रखें तैयार, छत्तीसगढ़ में होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कई जिलों में छाए काले बादल

CG Me Aaj Kaha Hogi Barish | Photo Credit: AI

Modified Date: July 3, 2026 / 08:06 am IST
Published Date: July 3, 2026 8:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय
  • अगले 5 दिनों तक व्यापक बारिश की संभावना
  • रायगढ़ जिले में भारी वर्षा – 170.5 मिमी तक दर्ज

रायपुर: CG Me Aaj Kaha Hogi Barish लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मानसून (CG Monsoon News) ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय (Monsoon Active in CG)  हो गया है। आए दिन अलग अलग जिलों में बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में काले बादल छाई हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

CG Weather News Today मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग अलग जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक व्यापक बारिश हो सकती है। आज यानी 3 जुलाई को तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

रायगढ़ में 86.8 मि.मी.औसत वर्षा

रायगढ़ जिले में 2 जुलाई तक 86.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 11.5 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 170.5 मिली मीटर, पुसौर में 102.1, खरसिया में 84.2, घरघोड़ा में 45.8, तमनार में 115.8, लैलूंगा में 50, मुकडेगा में 49.8, धरमजयगढ़ में 54, छाल में 100 एवं कापू में 96 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

कबीरधाम जिले में 62.8 मिलीमीटर औसत वर्षा

कबीरधाम जिले में एक जून से आज तक 62.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसील में 68.8 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 35.8 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 81.5 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 44.6 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 24.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 21.4 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 151.6 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 75.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 02 जून की स्थिति में पिछले चौबीस घंटे में जिले में 16.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, कवर्धा तहसील में 19.1 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 6.0 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 11.9 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 28.6 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 5.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 6.9 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 45.4 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 11.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।