Indore Sayaji Hotel Sample : शहर के इस फेमस होटल की रसोई में बड़ा खुलासा! 8 में से 5 सैंपल फेल, पनीर से लेकर कलर तक में मिली गड़बड़ी

Ads

इंदौर के प्रसिद्ध सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद लैब रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। होटल से लिए गए 8 सैंपल में से 5 जांच में फेल पाए गए। इनमें 2 सैंपल असुरक्षित और 3 अवमानक घोषित किए गए हैं। जांच में एनालॉग पनीर, असुरक्षित पिस्ता कलर, ग्राउंडनट में फंगस और खोपरा बूरा में स्टार्च की मिलावट सामने आई है।

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 10:33 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 10:40 PM IST

Indore Sayaji Hotel Sample : Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • सयाजी होटल से लिए गए 8 सैंपल में से 5 जांच में फेल।
  • 2 सैंपल असुरक्षित और 3 अवमानक पाए गए।
  • असली पनीर की जगह एनालॉग पनीर के इस्तेमाल का खुलासा।

इंदौर: Indore Sayaji Hotel Sample :  इंदौर के प्रसिद्ध सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई के बाद जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। होटल से लिए गए 8 सैंपल में से 5 सैंपल जांच में फेल हो गए हैं, जिससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस खुलासे के बाद होटल प्रबंधन और खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

8 सैंपल में से 2 सैंपल असुरक्षित , 3 सैंपल अवमानक

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कराई गई लैब जांच रिपोर्ट के अनुसार, होटल में सेहत के लिए हानिकारक और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। कुल 8 सैंपल की रिपोर्ट में से 2 सैंपल पूरी तरह असुरक्षित पाए गए हैं, जबकि 3 सैंपल अवमानक घोषित किए गए हैं।

एनालॉग पनीर का इस्तेमाल

जांच में पाया गया कि होटल में असली पनीर की जगह एनालॉग पनीर का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था, जो सब-स्टैंडर्ड श्रेणी में आया है। होटल में इस्तेमाल किए जा रहे पिस्ता कलर का सैंपल असुरक्षित पाया गया है। इसके अलावा ग्राउंडनट में फंगस मिली है और खोपरा बूरा में स्टार्च की मिलावट की पुष्टि हुई है।

इन्हें भी पढ़ें