यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
Modified Date: September 25, 2026 / 03:50 pm IST
Published Date: September 25, 2026 3:50 pm IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न के मामले में बरी किये जाने संबंधी मजिस्ट्रेट अदालत के फैसले के खिलाफ चार महिला पहलवानों ने शुक्रवार को सत्र अदालत का रुख किया।

इस अपील के जरिये अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार के 3 अगस्त के आदेश को चुनौती दी गई है।

याचिका के अनुसार, बरी करने संबंधी आदेश ‘‘त्रुटिपूर्ण और कानूनी रूप से टिकने योग्य नहीं’’ है।

मामले की सुनवाई शनिवार को विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह द्वारा किये जाने की संभावना है।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में