Chhattisgarh New CM
Chhattisgarh New CM: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है। इन दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा में सीएम फेस पर मंथन हो रहा है। वहीं आज प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर छत्तीसगढ़वासियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। प्रदेशवासियों को आज उनके नए मुखिया का नाम पता हो जाएगा। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में आज दिल्ली से आए तीनों पर्यवेक्षक ने बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। अब थोड़े ही देर में छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा।