Chhattisgarh Transfer and Posting Today: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का बम्पर तबादला.. सामान्य प्रशासन विभाग में जारी किया आदेश, जानें किस विभाग में हुए बदलाव

Chhattisgarh Transfer and Posting Today: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के 24 कर्मचारियों के तबादले कर प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने का फैसला किया।

Chhattisgarh Transfer and Posting Today: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का बम्पर तबादला.. सामान्य प्रशासन विभाग में जारी किया आदेश, जानें किस विभाग में हुए बदलाव

Chhattisgarh Transfer and Posting Today | AI Genrated File

Modified Date: June 9, 2026 / 07:10 pm IST
Published Date: June 9, 2026 7:08 pm IST

रायपुर: राज्य शासन ने प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने और कर्मचारियों में अनुशासन कायम करने के मकसद से राजधानी के नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सेवारत 24 कर्मचारियों में कार्यस्थल और प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। (Chhattisgarh Transfer and Posting Today) इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने विधिवत आदेश भी जारी कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

आपदा प्रबंधन समेत कई दूसरे विभाग में बदलाव

जारी आदेश के अनुसार मनीषा पण्डा को सामान्य प्रशासन विभाग (लेखा शाखा) से ऊर्जा विभाग, रशदा बानो जुनजानी को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-1) से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा राजेश कुमार गुप्ता को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग (लेखा शाखा) में पदस्थ किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इसी तरह प्रतिभा पंचभाये को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से उच्च शिक्षा विभाग, जिया खान लोहानी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग, मोहम्मद शाहिर अंसारी को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, (Chhattisgarh Transfer and Posting Today) कुन्ती खुबड़ी को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, वीणा विजय चाटे को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा रत्ना यादव को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में नई पदस्थापना दी गई है। नीचे देखें पूरी लिस्ट..

cg transfer list by satya sahu

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown